लाॅटरी का झांसा देकर ठगी करनेवाले ससुर-दामाद समेत तीन को दबोचा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2019 2:44 AM

विज्ञापन

छह मोबाइल, दो एटीएम व दो बैंक पासबुक बरामद देवघर :साइबर डीएसपी नेहा बाला ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना क्षेत्र के बसहाटांड़ गांव में छापेमारी की. मौके पर से जियो कंपनी के नाम पर लॉटरी में गाड़ी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले ससुर-दामाद सहित तीन को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों के […]

विज्ञापन

छह मोबाइल, दो एटीएम व दो बैंक पासबुक बरामद

देवघर :साइबर डीएसपी नेहा बाला ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना क्षेत्र के बसहाटांड़ गांव में छापेमारी की. मौके पर से जियो कंपनी के नाम पर लॉटरी में गाड़ी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले ससुर-दामाद सहित तीन को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों के पास से छह मोबाइल सहित दो एटीएम कार्ड व दो बैंक पासबुक बरामद किया गया है.

गिरफ्तार आरोपितों में बसहाटांड़ निवासी इस्माइल अंसारी, महबूब अंसारी व इस्माइल का दामाद चितरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव निवासी इकबाल अंसारी शामिल है. पूछताछ में जानकारी मिली है कि इकबाल ने जियो कंपनी में बाइक की लॉटरी लगने का झांसा देकर गुरुवार को बिहार अंतर्गत सुपौल जिले के प्रतापगंज निवासी रौशन कुमार को भी कॉल किया था. साइबर थाने को जांच के क्रम में यह जानकारी मिली.

पूछताछ में इकबाल सहित सभी ने अपना जुर्म कबूला है. इनलोगों के पास से बरामद मोबाइल में अलग-अलग कई मोबाइल पर सीरिज कॉल किये जाने का साक्ष्य पाया है. पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है. एक संदिग्ग्ध मोबाइल नंबर 7091249549 से किसान क्रेडिट कार्ड का प्रतिनिधि बनकर लोगों को कॉल किया जाता था. ट्रैक्टर, बाइक व अन्य गाड़ी इनाम दिलाने का झांसा देकर 8500 रुपये जमा करने काे कहा जाता था.

इसके लिये संबंधित लोगों को एकाउंट नंबर भी मुहैया कराया जाता था. उक्त मोबाइल की तकनीकी जांच कर साइबर थाने द्वारा लोकेशन निकाला गया, जिसमें सारठ का बसहाटांड़ निकला. उक्त मोबाइल पर जितने लिंक कॉल मिले, सभी की जांच-पड़ताल कर साइबर थाने द्वारा छापेमारी की गयी. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर संगीता कुमारी व अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola