ePaper

गूगल-पे के कस्टमर केयर में कॉल कर फंसा छात्र, खाते से तीन बार में "25000 की निकासी

Updated at : 31 Jul 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
गूगल-पे के कस्टमर केयर में कॉल कर फंसा छात्र, खाते से तीन बार में "25000 की निकासी

देवघर : बरमसिया मुहल्ले में रह कर पढ़ाई करने वाले बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बौंगी निवासी छात्र राजेंद्र कुमार पंडित गूगल-पे के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर फंस गया और उसके एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में राजेंद्र ने देवघर […]

विज्ञापन

देवघर : बरमसिया मुहल्ले में रह कर पढ़ाई करने वाले बिहार अंतर्गत जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के बौंगी निवासी छात्र राजेंद्र कुमार पंडित गूगल-पे के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल कर फंस गया और उसके एकाउंट से साइबर अपराधियों ने 25 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में राजेंद्र ने देवघर साइबर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि 28 जुलाई को अपने मोबाइल नंबर से गूगल-पे के जरिये एक मोबाइल रिचार्ज किया. पैसा तो कट गया, किंतु उसका मोबाइल रिचार्ज नहीं हो सका.

इसके बाद उसने गूगल-पे के कस्टमर केयर से मोबाइल नंबर 9330384925 खोजकर कॉल किया. रिचार्ज के बारे में पूछताछ करने पर उक्त मोबाइल धारक ने बताया कि आपके नंबर पर एक एसएमएस जा रहा है, उसे मोबाइल नंबर 9223175152 पर फॉरवर्ड कर दीजीये. उसके झांसे में फंसकर राजेंद्र ने एसएमएस फॉरवर्ड कर दिया. एसएमएस जाते ही तुरंत उसके एकाउंट से 1000 रुपये, 20000 रुपये व 4000 रुपये कट गया.

इसके कुछ ही देर बाद उस नंबर पर पुन: कॉल कर राजेंद्र ने रुपये कटने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि ऐसा कुछ नहीं किया है. अगर किसी स्टाफ ने ऐसा किया होगा तो पूछकर कल बता देगा. फिर उसके नंबर पर कॉल करने पर पता चला कि राजेंद्र का नंबर उसने ब्लैक लिस्ट कर दिया. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है.

प्रभात सुझाव : ऐसे किसी कस्टमर केयर से नंबर निकालकर सीधे कॉल नहीं करें, आजकल साइबर अपराधी अपने नंबर इंटरनेट में सेट कर दे रहे हैं. कई साइबर कांडों में ऐसी बातें सामने आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola