सोमवारी पर लगी विल्वपत्र प्रदर्शनी

Updated at : 30 Jul 2019 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
सोमवारी पर लगी विल्वपत्र प्रदर्शनी

देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा मंदिर परिसर में विभिन्न दलों द्वारा अनोखे पहाड़ी विल्वपत्र की प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी के दौरान काली मंदिर में जरनेल समाज की ओर से दो दल, तारा मंदिर में बरनेल समाज, आनंद भैरव मंदिर में राधे श्याम मनोकामना विल्वपत्र समाज के दो दल राम मंदिर में राजा […]

विज्ञापन

देवघर : सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा मंदिर परिसर में विभिन्न दलों द्वारा अनोखे पहाड़ी विल्वपत्र की प्रदर्शनी लगायी गयी. प्रदर्शनी के दौरान काली मंदिर में जरनेल समाज की ओर से दो दल, तारा मंदिर में बरनेल समाज, आनंद भैरव मंदिर में राधे श्याम मनोकामना विल्वपत्र समाज के दो दल राम मंदिर में राजा राम समाज लक्ष्मी नारयण मंदिर में शांती अखाड़ा समाज के अलावा मशानी दल के दो दलों ने अपने विल्वपत्र का प्रदर्शन किया.

शाम 7:30 बजे परंपरा के अनुसार अरघा को हटाकर विल्वपत्र पूजा प्रारंभ की गयी. इस पूजा में पुरोहित समाज के लोगों ने बाबा को विल्व पत्र अर्पण कर विशेष रूप से स्पर्श पूजा की. उसके बाद आठ बजे से पुन: अरघा लगाकर आम कांवरियों का जलार्पण प्रारंभ कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola