54 फीट का कांवर लेकर बाबाधाम पहुंचे पटना सिटी के कांवरिये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jul 2019 3:29 AM
देवघर : बुधवार को पटना सिटी के कांवरियों का जत्था 54 फीट का कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भर कर पैदल बाबा मंदिर पहुंचा. बुधवार को करीब 400 कांवरियों का जत्था ढोल व मांदर बजाते हुए नाचते गाते बाबा मंदिर पहुंचे. टीम के सदस्यों की माने तो लगातार 13वें साल इतने बड़े कांवर लेकर सुल्तानगंज […]
देवघर : बुधवार को पटना सिटी के कांवरियों का जत्था 54 फीट का कांवर लेकर सुल्तानगंज से जल भर कर पैदल बाबा मंदिर पहुंचा. बुधवार को करीब 400 कांवरियों का जत्था ढोल व मांदर बजाते हुए नाचते गाते बाबा मंदिर पहुंचे. टीम के सदस्यों की माने तो लगातार 13वें साल इतने बड़े कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबाधाम तक की यात्रा सफलता पूर्वक संपन्न की है.
कांवर लेकर बाबा मंदिर प्रवेश करने के साथ ही सभों ने कांवर लेकर बाबा व मां पार्वती मंदिर के बीच कांवर को स्पर्श कराने के पश्चात कांवर को प्रशासनिक भवन में रखने के बाद सभों ने करीब एक घंटे तक मांदर की थाप पर झूमने के पश्चात जलार्पण के लिये कतार में चले गये. इस जत्थे के पहुंचते ही पटना सिटी के इसी ग्रुप का एक और जत्था 54 फीट का कांवर लेकर सुल्तानगंज से बाबाधाम के लिए रवाना हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










