कांवरियों की बढ़ रही कतार, 82 हजार जलार्पण

देवघर : सावन के दूसरे दिन भी कांवरियों की संख्या में पहले की अपेक्षा अधिक तादाद देखी गयी. गुरुवार को पट बंद होने तक 82,425 कांवरियों ने जलार्पण किया. 1425 कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से जल चढ़ाया. बाबा मंदिर का पट निर्धारित समय पर खुलने के बाद पुरोहित समाज की ओर से कांचा […]
देवघर : सावन के दूसरे दिन भी कांवरियों की संख्या में पहले की अपेक्षा अधिक तादाद देखी गयी. गुरुवार को पट बंद होने तक 82,425 कांवरियों ने जलार्पण किया. 1425 कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से जल चढ़ाया. बाबा मंदिर का पट निर्धारित समय पर खुलने के बाद पुरोहित समाज की ओर से कांचा जल पूजा की गयी.
गर्भ गृह में अरघा लगाने के बाद पुजारी सुनील तनपुरिये ने बाबा भोलेनाथ की सरदारी पूजा संपन्न की. सुबह चार बजे से आम कांवरियों के लिए पट खोला गया. तबतक कांवरियों की कतार जलसार पार्क तकरीबन डेढ़ किमी तक पहुंच चुकी थी. दोपहर दो बजे के बाद भीड़ में थोड़ी कमी देखी गयी. कांवरियों को सीधे नेहरु पार्क से इंट्री कराने की सुविधा को बहाल कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










