देवघर: झारखंडवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर/रांची़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार की सुबह बाबा दरबार में हाजिरी लगायी. वे सुबह 8:45 बजे बाबा मंदिर पहुंचे. यहां मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने विधिवत संकल्प कराने के पश्चात मंदिर के प्रशासनिक भवन में भगवान गणेश व गौरी की पूजा संपन्न करायी. उसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में प्रवेश किया. यहां […]
विज्ञापन
देवघर/रांची़ : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार की सुबह बाबा दरबार में हाजिरी लगायी. वे सुबह 8:45 बजे बाबा मंदिर पहुंचे. यहां मंदिर स्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने विधिवत संकल्प कराने के पश्चात मंदिर के प्रशासनिक भवन में भगवान गणेश व गौरी की पूजा संपन्न करायी. उसके बाद मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में प्रवेश किया. यहां मंदिर प्रबंधक रमेश परिहस्त ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करायी.
गर्भगृह से निकल कर सीएम ने माता पार्वती की भी पूजा की. पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा का मैं पुराना भक्त हूं. कांवर यात्रा भी मैंने की है. झारखंडवासियों के लिए हमने आशीर्वाद मांगा है. मुख्यमंत्री शहर के कालीराखा मुहल्ला स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचे. यहां उन्हें कुष्ठ रोगियों के लिए बने भवन का उद्घाटन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










