मोदी की सभा में देवघर का दिवानापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 5:39 AM
देवघर : प्रकृति की प्रचंड गरमी की परवाह किये बगैर लोग मोदी को सुनने के लिये सभास्थल पर नौ बजे से ही पहुंचते दिखे. विशाल एयरपोर्ट मैदान के चारों आेर से हाथ में भाजपा झंडा लिये व मोदी का मुंखौटा लगाये सभा स्थल पर पहुंचते दिखे. युवा के अलावा छोटे बच्चे भी बड़ी संख्या में […]
देवघर : प्रकृति की प्रचंड गरमी की परवाह किये बगैर लोग मोदी को सुनने के लिये सभास्थल पर नौ बजे से ही पहुंचते दिखे. विशाल एयरपोर्ट मैदान के चारों आेर से हाथ में भाजपा झंडा लिये व मोदी का मुंखौटा लगाये सभा स्थल पर पहुंचते दिखे. युवा के अलावा छोटे बच्चे भी बड़ी संख्या में मोदी को सुनने व देखने के लिये पहुंच रहे थे.
खचाखच भरे मैदान में जगह नहीं हाेने के बावजूद लोग बैरिकेडिंग के बाहर पेड़ के नीचे खुले आसमान में मोदी को सुनतेदिखायी पड़े. सभा स्थल से लोग हर एक से दो मिनट में भारत माता के जयकारे के अलावा हर हर मोदी के नारे लगाते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










