जलसंकट से जूझ रहे देवघर को बारिश ने दी राहत

Updated at : 05 May 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
जलसंकट से जूझ रहे देवघर को बारिश ने दी राहत

नवाडीह का जलस्तर बढ़ा, निगम के जल विभाग को मिली राहत शिवगंगा में भी पानी भराई का काम शुरू देवघर : एक तरफ फनी तूफान खाड़ी प्रदेशों के लिए आफत बनकर आया, वहीं दूसरी ओर देवघर शहरवासियों को इससे फिलहाल काफी राहत हुई है. जलसंकट से जूझ रहे देवघरवासियों के लिए फनी तूफान का बारिश […]

विज्ञापन

नवाडीह का जलस्तर बढ़ा, निगम के जल विभाग को मिली राहत

शिवगंगा में भी पानी भराई का काम शुरू
देवघर : एक तरफ फनी तूफान खाड़ी प्रदेशों के लिए आफत बनकर आया, वहीं दूसरी ओर देवघर शहरवासियों को इससे फिलहाल काफी राहत हुई है. जलसंकट से जूझ रहे देवघरवासियों के लिए फनी तूफान का बारिश एक वरदान साबित हुआ है. झमाझम बारिश से शहर का जलस्तर कुछ बढ़ा है. शहर के सूखे तालाब व कुआं को तो बारिश की बूंदों ने राहत दी ही है. चापानल से भी पानी मिलना शुरू गया है. नावाडीह, पतारडीह व नंदन पहाड़ डैम में भी पानी आ गया है. शनिवार को नवाडीह के एक छोर पर पानी बहता दिख रहा है.
पतारडीह व नंदन पहाड़ डैम में भी जलस्तर बढ़ा है. इससे निगम जल विभाग को राहत मिली है. मेयर के जल विभाग के प्रभारी मंटू नरौने ने बताया कि फनी देवघर जलापूर्ति के लिए वरदान बन कर आया है. यहां के नदी-तालाबों में पानी आ गया है. अब 10 दिन तक आराम से शहरवासियों को पानी दिया जा सकता है. इससे शिवगंगा में भी पानी भराई का काम शुरू किया गया.
इतना ही नहीं नंदन पहाड़ डैम में जलस्तर बढ़ने से जोन वन में पानी देने में सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में एक दिन छोड़ कर एक दिन लगातार 10 दिनों तक पानी देने की क्षमता है. लेकिन, स्पेशल फीडर में हाई वोल्टेज होने से मोटर डर-डर कर चलाना पड़ रहा है.
टैंकर से कर रहा है पानी सप्लाई :
जलस्तर बढ़ते ही निगम की ओर से घनी आबादी वाले मुहल्लों में टैंकर से पानी सप्लाइ कार्य में तेजी लायी गयी है. निगम क्षेत्र के कालीराखा, जूनबांध, राम मंदिर रोड, सनबेल बाजार, बड़ा बाजार, स्टेशन रोड, बैद्यनाथपुर चौक, मारवाड़ी कांवर संघ के निकट, बेला बागान, नौलखा मंदिर के पास, कुंडा मोड़, चांदनी चौक, बिलैया गली, छोटी मसजिद गली, कास्टर टाउन, बंपास टाउन, राजा बगीचा, बरमसिया, मंदिर पूरब दरवाजा, सरदार पंडा लेन, देवान बाबा गली नौलखा के पास, ठाढ़ी रोड, पंडित बीएन झा पथ, बमबम बाबा पथ, नंदन पहाड़, कुमुदिनी घोष रोड, सिंघवा ऊपरी, पुरनदाहा, सुंदर बांध गली, शहीद आश्रम रोड, कुष्ठाश्रम गली, हनुमान टिकरी, जमुनाजोर हरिजन टोला, ड्रोलिया मेडिकल के पास, बिलासी, सिमरगढ़ा आदि कई मुहल्ला शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola