ePaper

महाशिवरात्रि आज, देर रात में होगी बाबा की चतुष्प्रहर पूजा, निकलेगी शिव-बरात गूंजा ऊं नम: शिवाय

Updated at : 04 Mar 2019 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, देर रात में होगी बाबा की चतुष्प्रहर पूजा, निकलेगी शिव-बरात गूंजा ऊं नम: शिवाय

देवघर : महाशिवरात्रि पर सोमवार को बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी. जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे. शहर में करीब सात किलोमीटर की परिक्रमा कर शिव बारात बाबा मंदिर पहुंचेगी. जहां देर रात तक बाबा बैद्यनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जायेगी तथा बाबा का विवाह संपन्न कराया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. […]

विज्ञापन
देवघर : महाशिवरात्रि पर सोमवार को बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकलेगी. जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे. शहर में करीब सात किलोमीटर की परिक्रमा कर शिव बारात बाबा मंदिर पहुंचेगी. जहां देर रात तक बाबा बैद्यनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जायेगी तथा बाबा का विवाह संपन्न कराया जायेगा.
इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. शिव बारात बारात में देवी-देवताओं के साथ भूत, पिशाच की टोली, राक्षस आदि की झांकी के साथ हाथी, घोड़े, ऊंट शामिल होंगे. देर रात तक झांकी को अंतिम रूप देने में कलाकार मार्कण्डेय जजवाड़े व उनकी टीम लगी रही.
बाबा मंदिर में भक्तों का लगा रहा तांता : बाबामंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा. भक्तों की कतार मंदिर परिसर से बाहर निकल कर तिवारी चौक के निकट चली गयी. भक्तों को कतारबद्ध कर मंदिर गर्भ-गृह प्रवेश कराया गया. सभी भक्तों को मानसरोवर फुट ओवरब्रिज से मंदिर प्रवेश कराया गया. इससे बोल बम, जय शिव, हर हर महादेव से मंदिर सहित आसपास का क्षेत्र गुंजता रहा.
सोमवार को महाशिवरात्रि है. इस अवसर पर बाबा की चतुष्प्रहर पूजा की जायेगी. इस दिन दूर-दूर से भक्तों का आना तय है. इसको लेकर मंदिर प्रशासन तैयारी में जुट गयी है. पानी, बिजली, सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा रही है. मंदिर वरीय प्रभारी अंजनी दुबे खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी सहायक प्रभारी लगे हुए हैं.
महाशिवरात्रि के दिन सुबह से शाम तक बाबा मंदिर का पट खुला रहेगा. भक्त लगभग साढ़े नौ बजे रात्रि तक जलार्पण कर सकेंगे. शीघ्रदर्शनम की सुविधा बहाल रहेगी. इसमें भक्त 500 रुपये देकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं. आज बाबा की श्रृंगार पूजा नहीं होगी. रात्रि 10 बजे से पहले चतुष्प्रहर पूजा को लेकर मंदिर गर्भ-गृह की सफाई की जायेगी.
रात 10 बजे से देर रात तीन बजे तक होगी पूजा : सोमवार महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि 10 बजे शुरू होकर देर रात्रि तीन बजे समापन होगी. षोडषोपचार विधि से बाबा की पूजा की जायेगी. बाबा का प्रिय भोग दूध और भांग चढ़ाया जायेगा. उन्हें इत्र, वस्त्र व दुल्हे की माला पहनायी जायेगी. दिनभर मंदिर का पट खुला रहेगा. भक्त रात्रि साढ़े नौ बजे तक जलार्पण करेंगे. सरदार पंडा श्रीश्री गुलाबानंद ओझा सुबह-शाम दोनों समय पूजा करेंगे.
चतुष्प्रहार पूजा में पंडा सरदार दूध, घी, मधु, दही, फल मूल, आंवला, बेरा, हेरला, जनेऊ, इत्र, अरवा चावल, अबीर, सिंदूर, फलाहरी मिठाई, जलेबी, पेड़ा, मेवा, चंदन, धूप दीप, गंगाजल, फूल माला, विल्वपत्र, भांग, धतूरा फल, डाभ आदि से पूजा करेंगे. मोर मुकुट सबेरे ही बाबा के पंचशूल पर भंडारी द्वारा चढ़ाया जायेगा.
आरती के साथ बाबा की पूजा विधिवत समापन किया जायेगा. माता पार्वती का श्रृंगार पूजा की जायेगी. उन्हें साड़ी, सिंदूर, चूड़ी आदि श्रृंगार का सामान अर्पित किया जायेगा. माता पार्वती को रातभर सिंदूर चढ़ेगा. माली परिवार के लक्ष्मी माली द्वारा रात्रि 10:00 बजे से देर रात्रि 3:00 बजे तक मां पार्वती के ऊपर सिंदूर चढ़ाते रहेंगे. बाबा नर्वदेश्वर का एक प्रहर पूजा की जायेगी. महाशिवरात्रि में बाबा का श्रृंगार पूजा नहीं होगी.
बाबा बैद्यनाथ की नगरी दुल्हन की तरह इठला रही है. आखिर बाबा का शुभ विवाह जो है. शिवरात्रि से पूर्व देवघर में शिवोत्सव मनाया जा रहा है. पूरे शहर में शिव भजन की धुन लहरा रही है. रंग-बिरंगी रोशनियां थिरक रही हैं. दीवारें चमक रही हैं. गलियां महक रही हैं. पूरे बाबा मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है. भक्तजन अपनी श्रद्धा का अर्पण इतने विविध रूपों में कर रहे हैं कि देखनेवाले अभिभूत हैं.
बाबा भोले बनेंगे दूल्हा देव-गण, भूत-पिशाच होंगे बाराती
इससे पहले रविवार को पंचशूल की विशेष पूजा सरदार पंडा श्रीश्री गुलाबानंद ओझा ने तांत्रिक विधि से पूजा की. इसके बाद मंदिर के शिखर पर परंपरागत तरीके से पंचशूल चढ़ाया गया. इसके साथ ही भक्तों ने बाबा-पार्वती का गठबंधन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola