पुलिस ने दो शराबियों को पकड़ा, छुनु बिगहा गांव में पुलिस की दबिश

Updated:
विज्ञापन
Nawada News

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

Nawada News : शराबबंदी कानून पर सख्ती: दो गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग.

विज्ञापन

सिरदला (नवादा) से पप्पु कुमार प्रभाकर की रिपोर्ट
Nawada News : सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के छुनु बिगहा गांव से दो लोगों को शराब के नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब सेवन करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छुनु बिगहा गांव में छापेमारी की.

जांच के बाद कानूनी कार्रवाई

इस दौरान शंकर सपेरा, पिता रामसरूप सपेरा तथा बिपिन कुमार, पिता अखलेश साव, दोनों निवासी छुनु बिगहा का निवास है. गिरफ्तारी के बाद दोनों की चिकित्सकीय जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद दोनों के विरुद्ध सिरदला थाना कांड संख्या 160/26 दर्ज कर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जा रहा है.

शराब से दूर रहने की पुलिस की अपील

शराब के सेवन, बिक्री और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि शराब से दूर रहें और अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Also Read : कारगिल चौक पर पसरा सन्नाटा, ऑटो-ई रिक्शा हड़ताल से पटना बेहाल

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन