Krrish 4 के लिए ऋतिक रोशन ने की 500 करोड़ की डिमांड? राकेश रोशन बोले- समय लगता है

Updated:
विज्ञापन

कृष 4 को लेकर अपडेट फोटो- ट्विटर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Krrish 4: ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4’ सुर्खियों में छाई हुई है. खबरें आ रही हैं कि ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा के बीच बजट को लेकर मतभेद हो रहा है. जिसकी वजह से फिल्म का काम रुक गया है. अब राकेश रोशन ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

Krrish 4: ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “कृष 4” को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा चल रही है. खबरें आ रही थीं कि फिल्म के बजट को लेकर ऋतिक और आदित्य चोपड़ा के बीच मतभेद हो गए हैं, जिसके कारण प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पा रही है. वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक कृष 4 को बड़े लेवल पर बनाना चाहते हैं और इसके लिए करीब 500 करोड़ रुपये का बजट चाहते हैं. वहीं यशराज फिल्म्स कथित तौर पर बजट को 350 करोड़ रुपये रखना चाहती है. इन रूमर्स पर अब राकेश रोशन ने फुल स्टॉप लगा दिया है.

विज्ञापन

क्या ऋतिक रोशन ने फिल्म बनाने के लिए मांगे 500 करोड़

राकेश रोशन ने मिड-डे संग बात करते हुए कहा, ”इस तरह की बातें सिर्फ अफवाह हैं. ऋतिक ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म के लिए 500 करोड़ की मांग नहीं की है. इनमें कोई सच्चाई नहीं है. एक अच्छी फिल्म और प्रभावशाली फिल्म बनाने में समय लगता है. मैंने भी कृष सीरीज की पिछली फिल्मों को भी तैयार करने में पर्याप्त समय लगाया गया था, ताकि दर्शकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस मिल सके.”

क्यों हो रही है कृष 4 बनाने में देरी

राकेश रोशन ने यह भी बताया कि फिल्म में देरी की असली वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि ऋतिक का टाइट शेड्यूल है. इस समय वह अपने नए प्रोडक्शन वेंचर और अन्य प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं. मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि ऋतिक तो जैसे किसी दूसरे ग्रह पर हैं और हम सभी लोग उनके डेट्स का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, ”कोई दिक्कत नहीं है. सब ठीक चल रहा है. आदित्य, ऋतिक और मैं मिलकर काम कर रहे हैं.”

कब हुई थी कृष फ्रेंचाइजी की शुरुआत

कृष 4 का निर्माण यशराज फिल्म्स के सहयोग से किया जाएगा. कृष फ्रेंचाइजी की शुरुआत “कोई मिल गया” से हुई थी, जिसमें जादू नाम के एलियन की वजह से कहानी में सुपरपावर्स की एंट्री हुई. बाद में यही शक्तियां कृष्णा मेहरा तक पहुंचीं और कृष का जन्म हुआ. समय के साथ यह सीरीज बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सुपरहीरो कहानियों में शामिल हो गई. कृष 4 के अलावा ऋतिक रोशन एक और बड़े प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा में हैं. उन्होंने कांतारा जैसी सफल फिल्म बनाने वाली होम्बले फिल्म्स के साथ हाथ मिलाया है.

यह भी पढ़ें- 442 करोड़ कमाने वाली ‘अंधाधुन’ को इस एक्टर ने किया था रिजेक्ट, तब्बू की जगह दिखतीं ये एक्ट्रेस, हुआ खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola