चोरी की बाइक चलाते चार लड़के पकड़ाये
Updated at : 10 Feb 2019 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

लोगों ने किया नगर पुलिस के हवाले, की जा रही है जांच पांच फरवरी को सेंट्रल प्लाजा के सामने से हुई थी बाइक चोरी देवघर : जसीडीह में लोगों ने चोरी की बाइक चलाते चार लड़कों काे पकड़ा. चोरी की बाइक समेत उन बच्चों को लोगों ने नगर थाने के हवाले कर दिया. नगर पुलिस […]
विज्ञापन
लोगों ने किया नगर पुलिस के हवाले, की जा रही है जांच
पांच फरवरी को सेंट्रल प्लाजा के सामने से हुई थी बाइक चोरी
देवघर : जसीडीह में लोगों ने चोरी की बाइक चलाते चार लड़कों काे पकड़ा. चोरी की बाइक समेत उन बच्चों को लोगों ने नगर थाने के हवाले कर दिया. नगर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है. जसीडीह बाजार निवासी चंदन कुमार राम पांच फरवरी की दोपहर करीब 1:30 बजे पड़ोसी रंजीत कुमार पंडित की सीडी डीलक्स बाइक (जेएच 10 एडब्लू 2686) लेकर सेंट्रल प्लाजा आये थे.
वे बाइक को बाहर में खड़ी कर अंदर गये थे इसी क्रम में उसकी बाइक चोरी हो गयी. मामले को लेकर उन्होंने नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी थी. वहीं दो दिनों से उस चोरी की बाइक को चलाते ये बच्चे जसीडीह बाजार में दिख रहे थे. इस पर लोग घात लगाये थे कि शनिवार दोपहर में ये लड़के चोरी की बाइक के साथ दिख गये.
लोगों ने इन सबको पकड़ लिया और नगर थाने को सूचित किया. इसके बाद नगर पुलिस पहुंची और चोरी की बाइक के साथ लड़कों को थाना लाया. पुलिस यह पता करने में जुटी है कि चोरी की बाइक इन लड़कों के पास कहां से आयी. समाचार लिखे जाने तक लड़के भी साफ-साफ नहीं बता पा रहे थे. पुलिस इन सबसे पूछताछ करने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




