देवघर : स्टॉक पंजी जब्त, लाखों के करवंचना की संभावना

देवघर : गुरुवार की शाम शहर के चार प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग का सर्वे शुरू हुआ है. आयकर अधिकारी एस भट्टाचार्य के नेतृत्व में टीम ने झौंसागढ़ी स्थित मल्टीमेटलस समेत बाजार समिति के समीप मदन राइस मिल, अरविंद फर्नीचर व एसपी एजेंसी में सर्वे शुरू किया. इन चार प्रतिष्ठानों में अलग-अलग टीम ने बुक्स ऑफ […]
देवघर : गुरुवार की शाम शहर के चार प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग का सर्वे शुरू हुआ है. आयकर अधिकारी एस भट्टाचार्य के नेतृत्व में टीम ने झौंसागढ़ी स्थित मल्टीमेटलस समेत बाजार समिति के समीप मदन राइस मिल, अरविंद फर्नीचर व एसपी एजेंसी में सर्वे शुरू किया. इन चार प्रतिष्ठानों में अलग-अलग टीम ने बुक्स ऑफ अकाउंट, क्रय-विक्रय पंजी, स्टॉक पंजी, कैशबुक समेत जीएसटी के फाइलों को खंगाला जा रहा है.
टीम के अनुसार, इन प्रतिष्ठानों में स्टॉक व बिक्री में कुछ खामियों की भनक लगी थी, जिसके बाद टीम का गठन सर्वे चालू किया गया है. इस दौरान लेन-देन व आयकर रिटर्न की रकम का मिलान किया गया, अायकर अधिकारियों के अनुसार, सर्वे में चारों प्रतिष्ठान में लाखों रुपये के करवंचना की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




