आइटी सेक्शन में पहचान बनाना चाहती है झंकार

देवघर: वेस्ट बंगाल ज्वाइंट इंट्रांस एग्जामिनेशन में देवघर की झंकार ने सफलता हासिल की है. उसका जेनरल मेरिट में 5803वां रैंक है. बचपन से सपना देखने वाली झंकार को आइटी सेक्शन में पहचान बनाने की तमन्ना है. इसमें परिवार के लोगों को पूरा सहयोग मिल रहा है. इनके प्रेरणास्नेत नाना हरि प्रसाद पंडित, नानी बसुंधरा […]
देवघर: वेस्ट बंगाल ज्वाइंट इंट्रांस एग्जामिनेशन में देवघर की झंकार ने सफलता हासिल की है. उसका जेनरल मेरिट में 5803वां रैंक है. बचपन से सपना देखने वाली झंकार को आइटी सेक्शन में पहचान बनाने की तमन्ना है.
इसमें परिवार के लोगों को पूरा सहयोग मिल रहा है. इनके प्रेरणास्नेत नाना हरि प्रसाद पंडित, नानी बसुंधरा पंडित, दादा जगरनाथ झा तथा दादी माधुरी देवी हैं.
इनकी मां नेहा झा गृहिणी व पिता गुणोश झा पेशे से बिजनेसमैन हैं. दसवीं की परीक्षा संत फ्रांसिस स्कूल देवघर से 90 फीसदी तथा 12वीं की परीक्षा देवसंघ नेशनल स्कूल देवघर से 87.4 फीसदी अंकों से उत्तीर्ण की है. यूथ के लिए संदेश : छात्रों को हार्ड वर्क से पीछे नहीं हटना चाहिए. हार्ड वर्क से सफलता मिलती है. देवघर में बेहतर शिक्षण संस्थान की कमी नहीं है. बशर्ते छात्र ध्यान केंद्रित कर पढ़ाई करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




