देवघर में वैष्णव पद्धति से हुई मां शीतला की पूजा, अनुष्ठान में जुटे भक्तों ने टेका सिर 

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News

शीतला माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

Deoghar News: देवघर में मां शीतला की वार्षिक पूजा वैष्णव पद्धति से भव्य रूप से संपन्न हुई. बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

देवघर से संजीत मंडल की रिपोर्ट 

Deoghar News: झारखंड के देवघर में श्री श्री शीतला पूजा समिति के तत्वावधान में कल मंगलवार को मां शीतला की वार्षिक नगर पूजा का भव्य आयोजन किया गया. मंदिर परिसर की सजावट आकर्षक फूलों से की गई थी. पूरे रास्ते और बाजार क्षेत्र में आकर्षक लाइटें लगी थीं. नगर कल्याण की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर से लेकर आसपास की गलियों तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. 

सुबह से लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह करीब तीन बजे से ही मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए थे. इसके साथ ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर एक बजे तक चलता रहा. इस दौरान बच्चे, बुजुर्ग, महिला और पुरुष सभी वर्ग के लोग मां शीतला के दिव्य और भव्य शृंगार के दर्शन के लिए पहुंचे. भक्तों ने मां के चरणों में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की प्रार्थना की.

शाम चार बजे से समिति की पूजा हुई शुरू

शाम चार बजे समिति की ओर से आचार्य संजय मिश्र ने वैदिक विधि-विधान के साथ मां शीतला की विशेष पूजा-अर्चना की. पूजा अनुष्ठान को वैष्णव पद्धति से संपन्न कराया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की सहभागिता भी देखी गई. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति गीतों से इलाका गुंजायमान रहा. उसके बाद माता का भव्य शृंगार कर आम भक्तों के दर्शन के लिए कपाट खोला गया. वहीं, शाम छह बजे से स्थानीय केशरवानी आश्रम में कुंवारी भोजन का आयोजन किया गया, जो करीब 10 बजे रात तक चलता रहा.

भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन स्थल पर अनुशासन बनाएं रखने के लिए समिति के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई. कहीं भी अव्यवस्था न हो, इसके लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं को तैनात किया गया था. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद केशरी, अनिल केशरी, अमरनाथ दास, सुनील कुमार केशरी, गोपाल शर्मा, अंजनी गुप्ता, महेश, सिद्धार्थ केशरी, किशोर केशरी, अजीत केशरी, जय प्रकाश गुप्ता, नवीन केशरी, संजय केशरी, देवीलाल केशरी और नरेश कुमार केशरी सहित समिति के कई सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola