चुनाव से पहले देवघर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री, 50 मिनट तक सत्संग आश्रम में रुके

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, फोटो ANI
Deoghar News: चुनाव से पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा देवघर पहुंचें. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सत्संग आश्रम में भी रुके. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
देवघर से अमरनाथ की रिपोर्ट
Deoghar News: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा चुनाव से ठीक एक दिन पहले बुधवार को देवघर पहुंचे. उनका स्वागत देवघर एयरपोर्ट पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी के नेतृत्व में किया गया. इसके बाद वे बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर जीत की कामना की.
सत्संग आश्रम में आध्यात्मिक चर्चा
मंदिर से पहले मुख्यमंत्री सत्संग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आचार्य बबइ दा से मुलाकात कर करीब 50 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की. इस दौरान उनके साथ गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे.
सांसद के आवास पर भोजन
पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर में सांसद डॉ निशिकांत दुबे के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने भोजन किया.
मीडिया से क्या कहा?
देवघर दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने चुनाव को लेकर संतुलित प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कल चुनाव है और इलेक्शन कमिशन की नजर रहती है, ऐसे में ज्यादा कुछ बोलना उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि वे बोलने में कमी नहीं करते हैं, लेकिन इस बार कुछ नहीं कहेंगे, अगली बार आने पर जरूर बोलेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस दौरे पर सिर्फ बाबा बैधनाथ और सत्संग आश्रम में गुरु का आशीर्वाद लेने आए हैं. उन्होंने भरोसा जताया कि असम में सब कुछ ठीक है और चुनाव के बाद फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है. वहीं जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन असम चुनाव में सक्रिय रहे, तो उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा हुआ.
असम के लिए रवाना
करीब तीन बजे मुख्यमंत्री देवघर से वापस असम के लिए रवाना हो गये, उनका यह दौरा चुनाव से पहले आस्था और राजनीतिक संदेश दोनों रूपों में देखा जा रहा है. असम में बड़ी संख्या में सत्संग आश्रम के अनुयायी भी रहते हैं. हर साल असम से लाखों की संख्या में अनुयायी सत्संग आश्रम पहुंचते हैं.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










