स्लीपर बोगी से 10 किलो गांजा बरामद

Updated at : 30 Aug 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
स्लीपर बोगी से 10 किलो गांजा बरामद

नहीं पकड़ा गया आरोपित हजारों में आंकी जा रही है गांजा की कीमत मिहिजाम : एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी से चितरंजन रेल पुलिस ने छह बंडल पैकिंग किया गया करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से गांजे की तस्करी की जा रही है. गांजे के […]

विज्ञापन

नहीं पकड़ा गया आरोपित

हजारों में आंकी जा रही है गांजा की कीमत
मिहिजाम : एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी से चितरंजन रेल पुलिस ने छह बंडल पैकिंग किया गया करीब 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से गांजे की तस्करी की जा रही है. गांजे के बंडल ट्रेन के एस 3 स्लीपर बोगी के टायलेट से बरामद किया है. तस्करों ने इसे टाॅयलेट की छत में लगे प्लाइवुड एवं लोहे की चादर को हटाकर इसमें बंडल को छिपा रखा था. जिसे सामान्य तौर पर देखने पर यह टॉयलेट भी अन्य बोगियों के टायलेट जैसा ही दिखता था. गुप्त सूचना के बाद रेल पीपी प्रभारी किशुन प्रसाद के नेतृत्व में एएसआइ मो अशफाक, कांस्टेबल शशिभूषण चौबे आसनसोल स्टेशन से ही ट्रेन की अलग-अलग बोगियों के टाॅयलेट खंगालने में जुटे थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही थी. पड़ताल के दौरान एस 3 बोगी के टाॅयलेट की छत के भीतर देखने पर पुलिस को संदेह हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola