कांग्रेस विधायक की टिप्पणी उनकी ओछी मानसिकता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 8:26 AM
विज्ञापन
मधुपुर : गोड्डा सांसद के साथ मंच साझा करने पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर विधायक के बयान की आलोचना की. सांसद ने कहा कि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी के साथ करौं के कार्यक्रम में सम्मिलित होना महज संयोग […]
विज्ञापन
मधुपुर : गोड्डा सांसद के साथ मंच साझा करने पर जामताड़ा से कांग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर विधायक के बयान की आलोचना की. सांसद ने कहा कि झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष हाजी हुसैन अंसारी के साथ करौं के कार्यक्रम में सम्मिलित होना महज संयोग था.
लेकिन इस मामले को लेकर कांग्रेस के विधायक डाॅ इरफान अंसारी ने हाजी साहब के खिलाफ जिस तरह से बयानबाजी की है, किया है. ये मानसिक विक्षिप्तता का परिचायक है. कहा कि राजनीति में हाजी साहब से भले ही मतभेद है और आगे भी रहेगा. लेकिन, व्यक्तिगत रूप से वे एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं. डाॅ इरफान के पिता को सोचना चाहिए कि उन्हें कैसा संस्कार दिया है. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, अरूण गुटगुटिया, मोती सिंह, अंजनी सिंह, देवता पांडेय, विनय वर्मा, मनोज रवानी आदि मौजूद थे.
केवल चुनाव जीतने के लिए याद आ रहा झामुमो: उन्होंने कहा कि आज जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो इरफान और उनके पिता को झामुमो की याद आ रही है. जामताड़ा में विधानसभा उपचुनाव में शिबू सोरेन को ही हराने के लिए इरफान और उनके पिता ने पूरी ताकत लगा दी थी. तमाड़ में भी फुरकान अंसारी और सुबोधकांत ने मिलकर शिबू सोरेन को हराया. यही कारण था कि अपने पिता के हार का बदला लेने के लिए उस समय दुर्गा सोरेन ने लोकसभा से नामांकन कर चुनाव लड़ा.
झाविमो पर भी साधा निशाना: सांसद ने कहा कि बसंत सोरेन को राज्यसभा चुनाव में झाविमो ने वोट तक नहीं दिया. वरना वह जीत जाते. झाविमो गद्दार पार्टी है. जिस अटल बिहारी वाजपेयी ने बाबूलाल मरांडी को झारखंड का पहला मुख्यमंत्री बनाया. उसी को बाबूलाल ने धोखा दिया. उन्होंने सवाल उठाये कि क्या फुरकान अंसारी और बाबूलाल मरांडी शिबू सोरेन और बसंत को हराने के लिए माफी मांगेंगे. इन्हें अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










