YRKKH: अभीरा के सपनों पर फिरा पानी, अरमान की बीमारी से बदलेगी जिंदगी

Published by : Pushpanjali Updated At : 04 Jun 2026 7:58 AM

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4th June Spoiler

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा इमोशनल ट्विस्ट आने वाला है. अरमान अपनी गंभीर बीमारी का सच अभीरा से छिपाएगा, जबकि शादी के सपने अधूरे रह जाएंगे. आने वाले एपिसोड में रिश्तों की कड़ी परीक्षा और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों अपने इमोशनल ट्रैक की वजह से चर्चा में बना हुआ है. शो में अभीरा और अरमान की जिंदगी एक बड़े मोड़ पर पहुंच चुकी है. दोनों अपनी नई शुरुआत के सपने देख रहे थे, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा है.

शादी की तैयारियों पर लगेगी रोक

ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी में दिखाया गया कि अभीरा कोर्ट में अरमान का इंतजार करती रहती है. दूसरी तरफ अरमान कोर्ट पहुंचने के लिए निकलता है, लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबीयत खराब हो जाती है और वह बेहोश होकर गिर पड़ता है. आसपास मौजूद लोग उसे अस्पताल पहुंचाते हैं, जिससे शादी की सारी तैयारियों पर विराम लग जाता है.

अस्पताल में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के बाद अरमान को अपनी बीमारी के बारे में पता चलता है. रिपोर्ट देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. यह खबर उसके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं होती. वहीं परिवार के लोग भी उसकी सेहत को लेकर चिंता में डूब जाते हैं.

अरमान समझ नहीं पाता कि इस मुश्किल समय में वह अपने परिवार और अभीरा का सामना कैसे करेगा. बीमारी की सच्चाई उसके मन में डर और असमंजस पैदा कर देती है.

अभिरा से सच छिपाने का फैसला करेगा अरमान

आने वाले एपिसोड में अभीरा अरमान की तलाश करते हुए अस्पताल पहुंच जाएगी. उसे देखते ही वह भावुक हो जाएगी और उसकी तबीयत के बारे में पूछेगी. हालांकि अरमान अपनी बीमारी की असलियत बताने के बजाय उससे झूठ बोल देगा.

वह अभीरा को समझाएगा कि तेज गर्मी और थकान की वजह से वह बेहोश हुआ था. अरमान नहीं चाहता कि उसकी बीमारी की वजह से अभिरा परेशान हो या उसके सपनों पर असर पड़े.

घर लौटते ही बढ़ेगी अरमान की परेशानी

अस्पताल से घर लौटने के बाद परिवार के सदस्य अरमान की देखभाल में जुट जाएंगे. सभी उसकी सेहत सुधारने की कोशिश करेंगे, लेकिन अरमान के मन का डर लगातार बढ़ता जाएगा.

रिपोर्ट की सच्चाई उसे अंदर ही अंदर परेशान करेगी. ऐसे में उसके लिए सामान्य व्यवहार करना भी मुश्किल हो जाएगा.

क्या सच जान पाएगी अभीरा?

अब दर्शकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक अरमान अपनी बीमारी का सच छिपा पाएगा. यदि अभीरा को इस सच्चाई का पता चलता है तो उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है.

आने वाले एपिसोड में रिश्तों की परीक्षा, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के फोन के वॉलपेपर ने खींचा ध्यान, विराट नहीं बल्कि इस शख्स की लगी है फोटो

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola