रविवार को पट बंद होने तक 159058 कांवरियों ने किया जलार्पण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Aug 2018 7:31 AM
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी से पहले रविवार को भारी संख्या में कांवरिये बाबाधाम पहुंचे और कतरबद्ध होकर जलार्पण किया. इस दौरान शाम 159058 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ व माता पार्वती पर जलार्पण कर मंगल कामना की. वहीं अंतिम सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरिया पथ में गेरुआ […]
विज्ञापन
देवघर : श्रावणी मेले की अंतिम सोमवारी से पहले रविवार को भारी संख्या में कांवरिये बाबाधाम पहुंचे और कतरबद्ध होकर जलार्पण किया. इस दौरान शाम 159058 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ व माता पार्वती पर जलार्पण कर मंगल कामना की. वहीं अंतिम सोमवारी पर जलार्पण करने के लिए रविवार दोपहर से ही कांवरिया पथ में गेरुआ वस्त्रधारी कांवरियों का हुजूम चल रहा था.
शासनिक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवारी पर जलार्पण के लिए प्रति घंटा बिहार से झारखंड की ओर से करीब 10 हजार कांवरियों के आगमन दर्ज किया गया है. सोमवार को एक बार फिर कांवरियों की कतार 15 किमी दूर कुमैठा स्टेडियम के पार पहुंचने के साथ ही दो लाख से अधिक जलार्पण की संभावना है.
रविवार को पट खुलने के पूर्व कांवरियों की कतार बीएड कॉलेज तक देखी गयी, लेकिन बाद में एकाएक भीड़ बढ़ने के साथ-साथ कतार भी आगे बढ़ती गयी. रविवार को शाम पांच बजे तक मुख्य अरघा से 117554, बाह्य अरघा से 37677 कांवरियों ने जलार्पण किया. वहीं शीघ्रदर्शनम कूपन से 3854 कांवरियों ने जलार्पण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










