पुलिसकर्मी की पत्नी व पुत्र के साथ मारपीट, थाना में शिकायत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : डाबरग्राम पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी शिवमनी पासवान की पत्नी सरोज देवी समेत उसके पुत्र आदित्य कुमार के साथ मारपीट हुई. सरोज ने पति शिवमनी सहित दो-चार पुलिस वाले भरत कुमार (कोषाध्यक्ष), अर्जुन पासवान व विलेंदर (मुंशी) के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि पुत्र आदित्य के साथ सरोज […]
विज्ञापन
देवघर : डाबरग्राम पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी शिवमनी पासवान की पत्नी सरोज देवी समेत उसके पुत्र आदित्य कुमार के साथ मारपीट हुई. सरोज ने पति शिवमनी सहित दो-चार पुलिस वाले भरत कुमार (कोषाध्यक्ष), अर्जुन पासवान व विलेंदर (मुंशी) के खिलाफ नगर थाने में लिखित शिकायत दी है. जिक्र है कि पुत्र आदित्य के साथ सरोज डाबरग्राम पुलिस लाइन पति से मिलने गयी थी. आपसी घरेलू मामले के लिए बात करने गयी थी.
पति से बात करने के दौरान कुछ पुलिस वाले दो बाइक से आये. पुत्र समेत सरोज के साथ मारपीट करने लगे, जिसमें पति भी शामिल थे. पति पुलिस में हैं, जिनका नाम शिवमनी पासवान है. उनके साथ दो-चार पुलिस वाले भरत कुमार (कोषाध्यक्ष), अर्जुन पासवान व विलेंदर (मुंशी) थे. एक-दो अन्य पुलिस वाले भी थे, जिसे वे लोग नहीं पहचानते. इन सभी ने मिल कर कपड़े भी फाड़ दिये. नगर थाने में शिकायत देने के बाद एएसआइ एसके वाजपेयी ने सरोज को इंजूरी काटकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल पहुंचकर उसने इलाज भी करायी है. सरोज देवी ने उक्त शिकायत 21 जुलाई को ही नगर थाने में दी है.
पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घटनास्थल डाबरग्राम पुलिस लाइन जसीडीह थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए सरोज देवी के आवेदन को जसीडीह थाना फारवर्ड कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










