विक्षिप्त महिला से महिला थाना की पुलिस रही परेशान

Updated at : 07 Jul 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त महिला से महिला थाना की पुलिस रही परेशान

देवघर : लातेहार से भटक कर एक विक्षिप्त महिला देवघर आ गयी है. वह पिछले कुछ दिनों से देवघर में पगली जैसी हरकत कर रही थी. शुक्रवार को पटेल की प्रतिमा पर चढ़ कर चिल्लाते हुए अपना कपड़ा उतार दी. इससे आसपास की महिलाओं में भगदड़ मच गयी. लोगों ने महिला थाना को सूचित किया. […]

विज्ञापन

देवघर : लातेहार से भटक कर एक विक्षिप्त महिला देवघर आ गयी है. वह पिछले कुछ दिनों से देवघर में पगली जैसी हरकत कर रही थी. शुक्रवार को पटेल की प्रतिमा पर चढ़ कर चिल्लाते हुए अपना कपड़ा उतार दी. इससे आसपास की महिलाओं में भगदड़ मच गयी. लोगों ने महिला थाना को सूचित किया. महिला थाने से महिला पुलिस ने पकड़ कर थाना लायी.

यहां भी दिनभर चिल्लाती रही. इससे महिला थाना के सभी स्टाफ परेशान रहे. सभी को परिजन की खोजबीन में जुटे रहे. इस बीच कपड़े से आधार कार्ड मिला. इसमें लातेहार का पता लिखा था. इसके माध्यम से लातेहार एसपी से संपर्क किया गया. इसमें पता सही निकला. लातेहार एसपी की मदद से परिजन से बात हो गयी. वहां से भाई देवघर के लिए निकल चुका है. वह रांची होते हुए देवघर आयेंगे. शनिवार दोपहर बाद परिजन के देवघर पहुंचने की संभावना है. इस बीच महिला थाना की ओर से खाना खिलाया गया. परिजनों से संपर्क होने पर सभी स्टाफ खुश हैं.

लातेहार से भटक कर आ गयी
है देवघर
आधार कार्ड की मदद से लातेहार एसपी से साधा संपर्क
एसपी की मदद से परिजनों से हुई बात
लातेहार से वाया रांची आ रहे हैं देवघर
पटेल की प्रतिमा पर चढ़ने पर लोगों ने सुपुर्द किया महिला थाना को
हक के लिए उपभोक्ता करें संघर्ष दावा नहीं जायेगा व्यर्थ
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola