चांद दिखते ही सड़क पर झूमे लोग

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2018 4:26 AM

विज्ञापन

देवघर : शुक्रवार को चांद देखते ही मुस्लिम धर्मावलंबी झूम उठे. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. एक-दूसरे से गले मिल रहे थे. शनिवार को ईद मनायेंगे. ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ेंगे. देवघर में शाम होते ही लोग छत व सड़क किनारे चांद निकलने का इंतजार कर रहे थे. इसमें […]

विज्ञापन

देवघर : शुक्रवार को चांद देखते ही मुस्लिम धर्मावलंबी झूम उठे. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. एक-दूसरे से गले मिल रहे थे. शनिवार को ईद मनायेंगे. ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ेंगे. देवघर में शाम होते ही लोग छत व सड़क किनारे चांद निकलने का इंतजार कर रहे थे. इसमें महिला-पुरुष, छोटे-बड़े समान रूप से आनंद का एक पल पाने के लिए बेकरार थे. कई लोग नंदन पहाड़ व डढ़वा नदी के पास चले गये थे. शाम साढ़े छह के आसपास खुले आकाश में चांद निकले. इसे देखते ही लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. खुशी के पल को कई लोगों ने परिजनों से फोन पर शेयर भी किया. चांद का दीदार करने के लिए सर्वाधिक भीड़ जामा मस्जिद, हिरणा, बरमसिया में देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola