देवघर :जैप-5 के जवान की सर्पदंश से मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2018 4:53 AM
विज्ञापन
देवघर :जैप-5 देवघर में बुधवार की देर रात सो रहे एक जवान तनिक लाल कुमार (42) को जहरीले सांप ने डस लिया. उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. तनिक लाल अपने आवास पर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसके पेट में डसा था. […]
विज्ञापन
देवघर :जैप-5 देवघर में बुधवार की देर रात सो रहे एक जवान तनिक लाल कुमार (42) को जहरीले सांप ने डस लिया. उसे इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. तनिक लाल अपने आवास पर सो रहा था, तभी जहरीले सांप ने उसके पेट में डसा था.
इसकी जानकारी उसने अपने वरीय अधिकारी सूर्यवंश सिंह को दी. इसके बाद उसे देर रात करीब दो बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बाहर रेफर कर दिया. टावर चौक के समीप के किसी प्राइवेट अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. मामले की जानकारी होने पर समादेष्टा सुजाता कुमारी वीणापानि, डीएसपी लोग्दाह मुर्मू भी उसे देखने सदर अस्पताल पहुंचे थे. जैप के जवानों द्वारा डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा है.
दी गयी अंतिम सलामी: डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किये जाने के बाद जवान तनिक लाल का शव जैप-5 परिसर लाया गया. समादेष्टा सुजाता कुमारी वीणापाणि सहित सभी ने उसके शव को अंतिम सलामी दी.
इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके निजी आवास बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत मनियारी थाना क्षेत्र के अजमपुर गोला गांव एंबुलेंस द्वारा भेजा गया. साथ में जैप के अधिकारी व जवानों को भी भेजा गया. अंतिम सलामी के वक्त डीएसपी लोग्दाह मुर्मू, सुर्यवंश सिंह, जैप-5 के एसोसिएशन अध्यक्ष रामायण मुर्मू, सुदामा राम, कुलदीप यादव व अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










