इंटर कॉमर्स में मधुपुर की अंजलि जिला टॉपर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2018 9:45 AM
विज्ञापन
मधुपुर : इंटरमीडिएट में विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम गुरुवार को निकला. मधुपुर महाविद्यालय की अंजलि कुमारी कॉमर्स में जिला टॉपर बनी है. उसे 393 अंक मिले हैं. कॉमर्स में इसी कॉलेज की स्वर्ण लता जिले में दूसरे स्थान पर रही. उसे 384 अंक मिले हैं. साइंस व कॉमर्स के कुल सात छात्र-छात्राओं […]
विज्ञापन
मधुपुर : इंटरमीडिएट में विज्ञान व वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम गुरुवार को निकला. मधुपुर महाविद्यालय की अंजलि कुमारी कॉमर्स में जिला टॉपर बनी है. उसे 393 अंक मिले हैं. कॉमर्स में इसी कॉलेज की स्वर्ण लता जिले में दूसरे स्थान पर रही. उसे 384 अंक मिले हैं. साइंस व कॉमर्स के कुल सात छात्र-छात्राओं ने जिले के टॉप टेन में स्थान बनाया है.
बबली कुमारी को 364 अंक मिले हैं. 72.8 प्रतिशत लाकर वह जिले में पांचवे स्थान पर है. वहीं शोभा को 359 अंक मिले हैं और वह 71.8 प्रतिशत अंक लाकर आठवें स्थान पर है. चंदन रजक को 9वां स्थान मिला है.
साइंस में दो छात्रों ने टॉप टेन में बनायी जगह
विज्ञान संकाय में प्रमोद कुमार पंडित को 419 अंक मिले हैं. वह 83.8 प्रतिशत अंक ला कर लाकर टॉप टेन में चौथे नंबर पर है. उमेश पंडित को 400 अंक मिले हैं और वह टॉप टेन में 10वें नंबर पर है. सभी को कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ पशुपति राय समेत अन्य शिक्षकों ने बेहतर भविष्य के लिए शुभकामना दी है.
अंजलि बैंक पीओ बनना चाहती है
वाणिज्य संकाय में जिले में टॉप करने वाली अंजलि कुमारी आगे चल कर बैंकिंग सेवा में जाना चाहती है और वह पीओ बनना चाहती है. अपनी सफलता का श्रेय अंजलि ने माता-पिता और कोचिंग संस्थान टॉपर्स कॉमर्स क्लासेज के निदेशक प्रवीण कुमार व अन्य शिक्षकों को दिया है. उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता संभव है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










