मोहनपुर में युवक की पेड़ से लटकी मिली लाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 8:12 AM
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंडारो गांव में 25 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने बुधवार की रात शव को पेड़ से उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. एक ग्रामीण ने देर शाम एक पलास के पेड़ से युवक का गर्दन […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंडारो गांव में 25 वर्षीय युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला. पुलिस ने बुधवार की रात शव को पेड़ से उतारा व पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. एक ग्रामीण ने देर शाम एक पलास के पेड़ से युवक का गर्दन गमछा से बंधा हुआ लटका देखा. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
पुलिस ने अंधेरे में काफी मशक्कत से शव को पेड़ से उतारा, इस दौरान शव को उतारने में कोई मदद में नहीं आये. पुलिस ने आशंका जतायी है कि युवक की हत्या कर फांसी का रूप देने के इरादे से शव को पेड़ से लटका दिया गया है. थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि युवक की पहचान आसपास के ग्रामीणों ने नहीं की है. पोस्टमार्टम के बाद पूरे मामले की जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










