बेहोश मिला छत्तीसगढ़ पुलिस का हवलदार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2018 8:10 AM
विज्ञापन
सारवां : मनीगढ़ी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात छत्तीसगढ़ पुलिस के हवलदार टेंक टयुस टोप्पो बेहोशी की हालत में पुलिस जवानों को मिले. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सारवां थाना प्रभारी पीके यादव को दी. उन्होंने हाइवा पेट्रोलिंग को मनीगढ़ी मोड़ भेजा. पुलिस के जवानों ने जब हवलदार से पूछताछ की तो उसने लड़खड़ाते […]
विज्ञापन
सारवां : मनीगढ़ी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात छत्तीसगढ़ पुलिस के हवलदार टेंक टयुस टोप्पो बेहोशी की हालत में पुलिस जवानों को मिले. ग्रामीणों ने इसकी सूचना सारवां थाना प्रभारी पीके यादव को दी. उन्होंने हाइवा पेट्रोलिंग को मनीगढ़ी मोड़ भेजा. पुलिस के जवानों ने जब हवलदार से पूछताछ की तो उसने लड़खड़ाते हुए जिस भाषा में बात की वह जवान नहीं समझ सके.
उसे जवानों ने उठा कर सारवां सीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया. हवलदार के कमरबंद पेटी में छत्तीसगढ़ पुलिस व बैज पर उनका नाम लिखा था. थाना प्रभारी ने बताया कि जब नेट के माध्यम से छत्तीसगढ़ कंट्रोल रूम से बात की गयी तो उसकी पहचान रायगढ़ जिले के टिपू थाना के हवलदार के रूप में हुई. कहा कि हवलदार यहां कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है. छत्तीसगढ़ पुलिस बल के जवान यहां आ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










