शराब की मिनी फैक्टरी पकड़ी गयी, देसी-विदेशी शराब जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 8:02 AM
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलजोरा के समीप छिट पंचरुखी गांव निवासी राजेश यादव के घर में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाभोड़ हुआ है. छापेमारी में पुलिस ने वहां से 22 पेटी इंपीरियल ब्लू व आरएस ब्रांड की तैयार अंग्रेजी शराब सहित 13 बोरा में भरे देशी शराब पाउच, 40 पेटी खाली […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलजोरा के समीप छिट पंचरुखी गांव निवासी राजेश यादव के घर में अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाभोड़ हुआ है. छापेमारी में पुलिस ने वहां से 22 पेटी इंपीरियल ब्लू व आरएस ब्रांड की तैयार अंग्रेजी शराब सहित 13 बोरा में भरे देशी शराब पाउच, 40 पेटी खाली बोतल, दो पेटी प्लास्टिक पाउच, एक पेटी बोतल का ढ़क्कन, पाउच सील करने वाली पंचिंग मशीन, बोतल की ढ़क्कन सील करने वाली पंच मशीन, एक गैस सिलिंडर और पांच खाली ड्रम बरामद किया है.
गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गयी. थाना प्रभारी के अनुसार एक तरह से अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्टरी वहां पर संचालित की जा रही थी. यह छापेमारी एसपी के निर्देश पर की गयी. इस अवैध कारोबार की भनक उत्पाद विभाग को भी नहीं थी. पुलिस की सूचना पर उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार मेहता व उत्पाद एसआइ कुंदन कुमार कौशल भी बाद में वहां पहुंचे. बरामद शराब समेत अन्य सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है. इस संबंध में मोहनपुर थाने में एफआइआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है.
इससे पूर्व देवीपुर व कुंडा इलाके में हुआ था पर्दाफाश: अवैध देशी-विदेशी शराब बनाने का धंधा देवघर जिले में करीब दो साल से चल रहा है. सबसे पहले देवीपुर थाना क्षेत्र के गिद्धैया गांव में दो बार अवैध शराब बनाने की मिनी फैक्टरी का खुलासा हुआ था. इसके बाद कुंडा थाना क्षेत्र के भंडारकोला गांव में भी अवैध अंग्रेजी शराब बनाने का भांडाफोड़ किया गया था. हाल में दो महीने पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र के ही गौरा-तपोवन मार्ग पर अवैध देशी शराब बनाने का खुलासा पुलिस ने किया था, जिसमें मौके पर से 10 लोग भी पकड़े गये थे.
तीन दिन पूर्व बीच शहर में पकड़ी गयी थी शराब की बड़ी खेप : तीन दिन पूर्व बीच देवघर शहर के झौसागढ़ी रघुनाथ रोड स्थित प्रभात खबर प्रेस के सामने मोहन अड़ेवार की जमीन पर बने कमरे में स्टॉक अवैध विदेशी शराब के स्टॉक का बड़ा खेप पकड़ा गया था. मामले में मकान मालिक सहित बबलू झा, मोनू, पीयूष सिंह, सत्यम सिंह व रंजन दुबे पर नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराया गया है.
पुलिस के आने की भनक मिलने पर ताला बंद कर हो गये फरार
छापेमारी के लिए पुलिस पंचरुखी आ ही रही थी कि इसकी भनक कारोबारियों को लग गयी. इसके बाद वे लोग राजेश के घर में ताला बंद कर फरार हो गये. बाद में पुलिस पहुंची, तो ग्रामीणों को बुलाकर ताला तोड़ा और उनलोगों की मौजूदगी में छापेमारी शुरू की.
अवैध शराब सप्लाइ करता था बिहार
पंचरुखी गांव से करीब दो किलोमीटर दूरी पर बिहार की सीमा है. शराब तैयार कर माफिया यहां से बिहार सप्लाई करते थे. आसपास के लोगों के अनुसार काफी दिनों से यह अवैध धंधा वहां संचालित हो रहा था. इस अवैध धंधे के पीछे किस माफिया का हाथ है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है.
जानलेवा हमले में एक घायल
मधुपुर. पथरिया में आपसी विवाद में दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें मो सिराज गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में सिराज ने बताया कि वे कुछ अन्य लोगों के साथ घर के पास बैठा हुआ था. इसी बीच मो महफूज आलम आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. उनके साथ बड़ा नारायणपुर का बितुल अंसारी भी था. उन्हें बुरी तरह मारा पीटा गया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को लेकर एक मामला थाना में दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










