इधर, देवघर में : जमीन िववाद में दो वर्षीय भतीजी को पटक कर मार डाला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2018 4:51 AM

विज्ञापन

देवघर : जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने नंदकिशोर यादव की दो वर्षीय पुत्री अंजनि कुमारी को पटककर मार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को दिये बयान में मृत बच्ची के पिता नंदकिशोर ने कहा कि सुबह में […]

विज्ञापन

देवघर : जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के खिजुरिया गांव में जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने नंदकिशोर यादव की दो वर्षीय पुत्री अंजनि कुमारी को पटककर मार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को दिये बयान में मृत बच्ची के पिता नंदकिशोर ने कहा कि सुबह में वह खेत जोत रहा था, तभी चाचा व चचेरे भाई मना करने पहुंचे. इस क्रम में खेत में ही उसे पटक-पटक कर मारा. बचाने के लिए उसकी मां कुंती देवी पहुंची, तो उसके साथ भी उन लोगों ने मारपीट की. बाद में उन लोगों ने पुत्री अंजनि को भी नहीं छोड़ा. उसे पटक कर मार दिया. नंदकिशोर ने बताया कि वर्ष 2017 में उन्हीं लोगों ने मां के साथ मारपीट कर बांह भी तोड़ दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola