न्याय दिलाने के लिए निकाला कैंडल मार्च

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2018 6:59 AM

विज्ञापन

देवघर : युवती की आत्महत्या प्रकरण को लेकर देवघर के युवाओं ने वीआइपी चौक से कैंडल मार्च निकाला. इसमें सैकड़ों युवक शामिल हुए तथा आरोपित विष्णुकांत झा के मामले का त्वरित सुनवाई करने के लिए नारे लगाये. युवाओं ने अनुरोध किया कि दोषी को शीघ्र कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना […]

विज्ञापन
देवघर : युवती की आत्महत्या प्रकरण को लेकर देवघर के युवाओं ने वीआइपी चौक से कैंडल मार्च निकाला. इसमें सैकड़ों युवक शामिल हुए तथा आरोपित विष्णुकांत झा के मामले का त्वरित सुनवाई करने के लिए नारे लगाये.
युवाओं ने अनुरोध किया कि दोषी को शीघ्र कड़ी सजा मिले ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो सके. मालूम हो कि दलित युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का इन पर आराेप है व इसी आरोप में केंद्रीय कारा में बंद है. सबों ने उक्त नेता की इस प्रकार की हरकतों की तीखी भर्त्सना की. इस अवसर पर राहुल कुमार, बलराम कुमार, चंदन कुमार, उमेश कुमार, दीपक कुमार,प्रवीण कुमार, ललन कुमार, सुभाष कुमार, हरदेव नारायण, सुरज गुप्ता, अमित वर्णवाल, पवन रमानी आदि थे. इसकी जानकारी अभिषेक विश्वास ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola