रेल इंजन में खराबी से दो घंटे तक अप लाइन बाधित
Updated at : 04 Jun 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड में तुलसीटांड़ स्टेशन के समीप रविवार की सुबह एक मालवाहक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. इससे ट्रेन खड़ी हो गयी तथा करीब दो घंटे तक अप लाइन बाधित रही. इस दौरान दो ट्रेनें घंटों जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर खड़ी रही. रेल प्रशासन से मिली जानकारी के […]
विज्ञापन
देवघर : हावड़ा-पटना मुख्य रेलखंड में तुलसीटांड़ स्टेशन के समीप रविवार की सुबह एक मालवाहक ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. इससे ट्रेन खड़ी हो गयी तथा करीब दो घंटे तक अप लाइन बाधित रही.
इस दौरान दो ट्रेनें घंटों जसीडीह स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर खड़ी रही. रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक रक्सौल मालवाहक ट्रेन पटना की ओर जा रही थी. इसी क्रम में तुलसीटांड़ स्टेशन के आउटर सिग्नल पर पोल संख्या 327/23 पर ट्रेन के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी, इससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ पा रही थी. ट्रेन के चालक द्वारा जसीडीह स्टेशन प्रबंधक को इसकी सूचना दी गयी.
सूचना मिलने के बाद जसीडीह स्टेशन से इंजन भेज कर ट्रेन को गंतव्य तक भेजा गया. इस कारण अप 18622 हटिया-पटना पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस 6:51 से 7:58 व 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर 7:50 से 8:25 तक जसीडीह स्टेशन पर खड़ी रही. इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




