मांगों के समर्थन में डीआरडीए कर्मियों का सामूहिक अवकाश सात से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2018 6:32 AM
विज्ञापन
देवघर : झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास सेवा संघ के बैनर तले डीआरडीए के कर्मचारी मांगों के समर्थन में दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर सात जून से रहेंगे. सामूहिक अवकाश के दौरान कर्मचारी विभाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. बावजूद मांगे नहीं मानी गयी, तो संघ के कार्यसमिति की बैठक में निर्णय के बाद कर्मचारी सामूहिक […]
विज्ञापन
देवघर : झारखंड राज्य जिला ग्रामीण विकास सेवा संघ के बैनर तले डीआरडीए के कर्मचारी मांगों के समर्थन में दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर सात जून से रहेंगे. सामूहिक अवकाश के दौरान कर्मचारी विभाग के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. बावजूद मांगे नहीं मानी गयी, तो संघ के कार्यसमिति की बैठक में निर्णय के बाद कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर जायेंगे.
संघ के प्रदेश सचिव ने आंदोलन को गति देने के लिए कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया है. आंदोलनरत कर्मचारियों ने कहा है कि संघ की पांच सूत्री मांगें वर्षों से लंबित है. कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष, महंगाई भत्ता, मकान किराया, परिवहन भत्ता, सीपीएफ, वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ, राज्य सरकार के कर्मियों के अनुरूप जनवरी 2016 के प्रभाव से सप्तम केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान का लाभ, वर्ष 2006 से स्वीकृत केंद्रीय पुनरीक्षित वेतनमान, वेतन संरचना एवं द्विवार्षिक-वार्षिक अंतराल पर वेतन वृद्धि का लाभ दिया गया था, लेकिन बगैर किसी आधार के झारखंड में इसे विलोपित कर दिया गया है.
जिसे नियुक्ति तिथि से पुन: प्रदान किया जाये. नियुक्ति की तिथि से इपीएफ व सीपीएफ का लाभ दें, आकस्मिक अवकाश के अलावा उपार्जित अवकाश, मातृत्व अवकाश, पितृत्व अवकाश व अन्य अवकाश भी दिया जाये. इससे पहले मांगों के समर्थन में डीआरडीए के कर्मचारियों ने 28 एवं 29 मई को काला बिल्ला लगाकर कार्यालय में कामकाज किया था.
तरुण व राहुल की तलाश में छापेमारी
देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के घाेरमारा बाजार निवासी तरुण कुमार व राहुल कुमार को साइबर ठगी के मामले में पुलिस तलाश रही है. रविवार को पुलिस ने घोरमारा बाजार व बांझी केंद्र के पास दोनों के छिपे होने की सूचना मिलने पर छापेमारी की, लेकिन दोनों पुलिस की भनक लगते ही भाग निकला. मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने पिछले दिनों घोरमारा में छापेमारी तीन बाइक बरामद किया था व चार युवकों की गिरफ्तारी हुई थी. बरामद बाइक तरुण व राहुल छोड़कर भाग गया था. पुलिस उन दोनों की संपत्तियों के बारे में भी जानकारी हासिल कर रही है. इसके अलावा पुलिस चितरपोका के मून्ना, संतोष, सोनालाल व जगतपुर के चंदन को भी खोज रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










