उजड़ रहा घर-परिवार, रोकें शराब का कारोबार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2018 6:56 AM
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंगिया पहाड़ी गांव के स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं बुधवार को गोद में बच्चों के लिए शराबबंदी की मांग के लिए मोहनपुर थाना पहुंची. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित भंगिया पहाड़ी गांव में अवैध शराब की बिक्री से महिलाएं परेशान है. महिलाओं ने थाना प्रभारी को […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के भंगिया पहाड़ी गांव के स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं बुधवार को गोद में बच्चों के लिए शराबबंदी की मांग के लिए मोहनपुर थाना पहुंची. प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित भंगिया पहाड़ी गांव में अवैध शराब की बिक्री से महिलाएं परेशान है.
महिलाओं ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कहा है कि गांव के करीब 25 व्यक्ति घर में शराब बनाकर बेचने का धंधा करते हैं. कई लोग तिलैया मंझियाना गांव से भी शराब लाकर बेचते हैं. शाम होते ही गांव में शराबियों की अड्डेबाजी शुरू हो जाती है. शराब के नशे में लोग गालियां देते हैं. महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार तक किया जाता है. विरोध करने पर मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं.
इससे महिलाएं अधिक असुरक्षित महसूस कर रही हैं. थाना पहुंचने वाली महिलाओं में बिजली देवी, कुली देवी, रीना देवी, तारा देवी, मंजू देवी, गीता देवी, देवंती देवी, सविता देवी, रिंकी देवी, रश्मि देवी आदि शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










