डेढ़ माह की गर्भवती का कर दिया बंध्याकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 6:29 AM
विज्ञापन
पालोेजोरी : पालोजोरी सीएचसी में बंध्याकरण के टारगेट को पूरा करने के लिए गर्भवती महिला तक का बंध्याकरण कर दिया गया है़ मामले का खुलासा असना की एक महिला के ऑपरेशन के बाद गर्भवती होने के कारण कराये गये अल्ट्रा साउंड से हुआ़ असना की रीना देवी का बंध्याकरण ऑपरेशन पालोजोरी सीएचसी में एक दिसंबर […]
विज्ञापन
पालोेजोरी : पालोजोरी सीएचसी में बंध्याकरण के टारगेट को पूरा करने के लिए गर्भवती महिला तक का बंध्याकरण कर दिया गया है़ मामले का खुलासा असना की एक महिला के ऑपरेशन के बाद गर्भवती होने के कारण कराये गये अल्ट्रा साउंड से हुआ़ असना की रीना देवी का बंध्याकरण ऑपरेशन पालोजोरी सीएचसी में एक दिसंबर 2017 को हुआ था़
महिला के परिजनों ने सीएचसी की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऑपरेशन के पूर्व सभी महिलाओं की गर्भावस्था जांच की जाती है़ इसके अलावा भी कई तरह की जांच करायी जाती है, ऐसे में जब वह गर्भवती थी तो, उसका ऑपरेशन नहीं कराया जाना था़ महिला का 23 अप्रैल को जब अल्ट्रासाउंड कराया गया तो उसके गर्भ में 24 सप्ताह का बच्चा होने की रिपोर्ट आयी. जबकि उसका ऑपरेशन करीब पौने पांच माह पूर्व हुआ था़ ऐसे में या तो उसकी प्रेग्नेंसी जांच नहीं हुई या फिर जांच में गड़बड़ी हुई़ महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से इसके लिए आर्थिक सहायता की मांग की है़
कहती हैं सीएचसी प्रभारी: सीएचसी प्रभारी डॉ एनी एलिजाबेथ टुडू ने बताया कि कभी-कभी ऐसी स्थिति हो जाती है़ कई बार ओटी टेबल में गर्भ होने की जानकारी मिलती है़ इसके बारे में परिजनों को बता दिया जाता है़ ऑपरेशन के पूर्व प्रेग्नेंसी जांच में गड़बड़ी के बारे में कहा कि इसकी जांच करायी जायेगी़ गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कर्मी पर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










