पहले करता है रेकी, तब देता है वारदात को अंजाम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 5:23 AM
देवघर : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मास्टर माइंड हसन चिकना और उसके गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देने के लिए फुल प्रूफ योजना बनाते हैं. जिस बैंक के लॉकर को काटना है, पहले उसकी रेकी वह खुद करता है. उसके साथ उसके हार्डकोर सहयोगी भी रहते हैं. रेकी के बाद एक […]
देवघर : पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मास्टर माइंड हसन चिकना और उसके गैंग के सदस्य वारदात को अंजाम देने के लिए फुल प्रूफ योजना बनाते हैं. जिस बैंक के लॉकर को काटना है, पहले उसकी रेकी वह खुद करता है. उसके साथ उसके हार्डकोर सहयोगी भी रहते हैं. रेकी के बाद एक ग्रुप जो इस वारदात को अंजाम देगा, उसे बुलाकर बैंक दिखाता है. वारदात को लेकर जब गिरोह के सदस्य आश्वस्त हो जाते हैं तब गिरोह के सदस्य पाइप, कटर, नोजल, रेगुलेटर, प्लास, पेचकस समेत अन्य औजार, ऑक्सीजन गैस सिलिंडर खरीदते हैं. सभी सामान लेकर हसन चिकना के ठिकाने पर जाते हैं वहां ग्लाइडर से रगड़कर सिलिंडर की पहचान मिटाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










