बाबा बैद्यनाथ मंदिर के सरदार पंडा अजीतानंद ओझा का निधन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 2:26 AM

विज्ञापन

देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 10वें सरदार पंडा अजीतानंद ओझा (85) का निधन हो गया. मानसराेवर तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अजीतानंद ओझा को कानूनी लड़ाई के बाद सरदार पंडा की गद्दी मिली थी. वे 321 दिनों तक सरदार पंडा की कुर्सी पर विराजमान रहे. मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह चाय […]

विज्ञापन
देवघर : बाबा बैद्यनाथ मंदिर के 10वें सरदार पंडा अजीतानंद ओझा (85) का निधन हो गया. मानसराेवर तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अजीतानंद ओझा को कानूनी लड़ाई के बाद सरदार पंडा की गद्दी मिली थी.
वे 321 दिनों तक सरदार पंडा की कुर्सी पर विराजमान रहे. मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह चाय पी रहे थे. इसी क्रम में बेहोश हो गये. सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सरदार पंडा को मृत घोषित कर दिया. उनके परिवार में पत्नी, चार बेटे हैं. गुलाबनंद ओझा अगले सरदार पंडा होंगे.
सरदार पंडा अजितानंद ओझा के शव का अंतिम संस्कार से पहले सरदार पंडा के सभी वंशज एकजुट होकर गद्दी घर पहुंचे. वहां परिवार की ओर से पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज ने बताया कि दिवंगत के सबसे बड़े बेटे गुलाबनंद ओझा को अगला सरदार पंडा होंगे. अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद विशेष तिथि तय कर ताजपोशी की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola