जिला बदर अपराधी छिप कर दे रहे हैं घटना को अंजाम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2018 4:21 AM

विज्ञापन

देवघर : जिला बदर अपराधी छिप कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इससे पुलिस परेशान है. नगर थाना क्षेत्र के सरिता होटल गली निवासी सागर राउत, बैद्यनाथ लेन परिहस्त गली निवासी बाबा परिहस्त व जूनपोखर कालीरखा मुहल्ला निवासी गौरव नरौने का पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल चल रहा है. तीनों यहीं रहकर अपराध […]

विज्ञापन
देवघर : जिला बदर अपराधी छिप कर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इससे पुलिस परेशान है. नगर थाना क्षेत्र के सरिता होटल गली निवासी सागर राउत, बैद्यनाथ लेन परिहस्त गली निवासी बाबा परिहस्त व जूनपोखर कालीरखा मुहल्ला निवासी गौरव नरौने का पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल चल रहा है.
तीनों यहीं रहकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. इनलोगों से परेशान होकर इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी ने एडीजे-6 व एडीजे-4 को पत्र भेजा है और तीनों की जमानत रद्द करने का आग्रह किया है. जिक्र है कि शहर में इनलोगों के आतंक व दहशत को देखते हुए शांति-व्यवस्था तथा सुरक्षा के ख्याल से तीनों को जिला प्रशासन द्वारा जिला बदर किया गया है. इसके बावजूद तीनों जिले में ही छिप कर रह रहे हैं और अापराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की परेशानी बढ़ा रहे हैं. इनलोगों से विधि-व्यवस्था को खतरा है. थाना प्रभारी ने कोर्ट से तीनों के जमानत रद्द करने का आग्रह किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola