चलती ट्रेन से युवती कूदी गंभीर रूप से जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2018 6:49 AM
विज्ञापन
मधुपुर : मधुपुर स्टेशन चलती ट्रेन डाउन नांगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस से एक युवती ने छलांग लगा दी. इसके कारण उसे गंभीर चोट आयी. आरपीएफ नेे यात्रियों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया. बताया जाता है कि युवती झाझा में ट्रेन पर सवार हुई. उसे मधुपुर […]
विज्ञापन
मधुपुर : मधुपुर स्टेशन चलती ट्रेन डाउन नांगल डैम-कोलकाता गुरुमुखी एक्सप्रेस से एक युवती ने छलांग लगा दी. इसके कारण उसे गंभीर चोट आयी. आरपीएफ नेे यात्रियों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया.
बताया जाता है कि युवती झाझा में ट्रेन पर सवार हुई. उसे मधुपुर स्टेशन उतरना था, लेकिन गुरुमुखी एक्सप्रेस का ठहराव मधुपुर में नहीं है. इसकी जानकारी युवती को नहीं थी. मधुपुर स्टेशन पहुंचने पर जब ट्रेन नहीं रुकी तो आनन-फानन में युवती चलती ट्रेन से ही स्टेशन पर कूद गयी. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी है. उसके सिर से काफी खून निकल गया.
बेहोशी की हालत में उसे रेलवे अस्पताल में दाखिल कराया गया. वहां से चिकित्सक एके नस्कर ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि युवती पहले मधुपुर में ही निजी क्लिनिक में स्वास्थ्य कर्मी के रूप में काम करती थी.
उसकी शादी झाझा में हुई थी. वह ससुराल गयी हुई थी. झाझा से ही वह मधुपुर आ रही थी. इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










