सारवा : जमुई के मजदूर का शव बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 May 2018 4:18 AM

विज्ञापन

सारवां : कुशमाहा पंचायत के खरना बांध के बगल मधुवाडीह पलास की झाड़ी के पास एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. चौकीदार की सूचना पर थाना प्रभारी पीके यादव एएसआइ केआर मंडल, आनंद सिंह व पुलिस बल के जवानों के साथ स्थल पर पहुंचे व छानबीन की. शव की जांच करने पर […]

विज्ञापन
सारवां : कुशमाहा पंचायत के खरना बांध के बगल मधुवाडीह पलास की झाड़ी के पास एक अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. चौकीदार की सूचना पर थाना प्रभारी पीके यादव एएसआइ केआर मंडल, आनंद सिंह व पुलिस बल के जवानों के साथ स्थल पर पहुंचे व छानबीन की.
शव की जांच करने पर सारवां सीएचसी के ओपीडी की पर्ची मिली, जिसमें दिनांक 16.5.18 नाम विष्णु वर्मा (18), पिता कोल्हा वर्मा, ग्राम बाघा लिखा था. थाना प्रभारी ने शव की शिनाख्त को लेकर अगल-बगल से जुटे ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बता नहीं सका. थाना प्रभारी ने जमुई, बिहार के चकाई बाघा के लोगों से संपर्क किया, तो वहां से उसके परिजन आये व उसकी पहचान की.
कहा कि काम करने के लिये सारवां आया. बीमार चल रहा था. घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है. लोग कह रहे थे कि सड़क से काफी दूर यह पहुंचा कैसे. अगर बीमार था तो सड़क किनारे पड़ा होना चाहिए था. इस संबंध में एक यूडी केस दर्ज किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola