भूख से लोग मरें नहीं, इसकी सबको करनी होगी पहल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2018 3:19 AM
विज्ञापन
असहाय लोगों के लिए रेडी टू इट का इंतजाम करने का सुझाव चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगायेगा सहिया व सेविका को गांवों को चिह्नित कर योजना का लाभ देने के लिए कैंप लगाने का सुझाव देवघर : झारखंड सरकार की ओर से गठित प्रोटोकॉल कमेटी के अध्यक्ष बलराम की अध्यक्षता में […]
विज्ञापन
असहाय लोगों के लिए रेडी टू इट का इंतजाम करने का सुझाव
चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगायेगा सहिया व सेविका को
गांवों को चिह्नित कर योजना का लाभ देने के लिए कैंप लगाने
का सुझाव
देवघर : झारखंड सरकार की ओर से गठित प्रोटोकॉल कमेटी के अध्यक्ष बलराम की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग, जिला आपूर्ति, विद्युत विभाग, समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों की बैठक हुई. शहरों एवं गांवों में रह रहे असहाय लोगों को मानवीय आधार पर सहयोग उपलब्ध कराने पर विचार-विमर्श किया गया. टीम ने पंचायतीराज व्यवस्था लागू होने के बाद भी भूख से मौत होने वाली घटनाओं पर चिंता जतायी. प्रशासन से भी ऐसे मामलों में संवेदनशील बनने को कहा.
जरूरतमंद लोगों को अनाज सहित चिकित्सा लाभ, सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचाया जाये इसका सुझाव मांगा. सिविल सर्जन देवघर डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि दूर-दराज के गांवों में सहिया, सेविका के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ दिलाया जायेगा. तत्काल चिकित्सकों की टीम भेजी जायेगी.
गांवों में जहां लोेग सरकारी योजना के तहत अनाज का उठाव कर लेते हैं. लेकिन, परिवार में सदस्य के अभाव में भोजन नहीं बना पाते हैं. उनके लिए रेडी टू इट उपलब्ध कराने का सुझाव भी पदाधिकारियों को दिया गया. इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवलाल उरांव समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे. राज्यस्तरीय टीम में डिप्टी सेक्रेटरी स्वास्थ्य राकेश कुमार, डिप्टी सेक्रेटरी समाज कल्याण विभाग लालू कश्यप, सदस्य डॉ सुरीन रंजन, अशरफी नंदलाल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










