फ्लिपकार्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपर पद पर हुआ चयन मिला 24 लाख का पैकेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2018 5:08 AM
देवघर : संघर्ष जीवन का हिस्सा है. लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर बहुत ही कम लोग अपनी पहचान बना पाते हैं. देवघर के अनिमेष पाठक ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. आइआइआइटी, हैदराबाद से कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स में बी-टेक कर चुके अनिमेष को विश्व की टॉप-5 अॉनलाइन शॉपिंग की इ-कॉमर्स […]
देवघर : संघर्ष जीवन का हिस्सा है. लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष कर बहुत ही कम लोग अपनी पहचान बना पाते हैं. देवघर के अनिमेष पाठक ने भी कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. आइआइआइटी, हैदराबाद से कंप्यूटर साइंस व इलेक्ट्रॉनिक्स में बी-टेक कर चुके अनिमेष को विश्व की टॉप-5 अॉनलाइन शॉपिंग की इ-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने लगभग 24 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के तौर पर जॉब अॉफर किया गया है. तीन जुलाई को अनिमेष बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट कंपनी ज्वाइन करेगा. बेंगलुरु में चयनित इंजीनियरों के कैंप में उनकी रुचि, वेकेंसी अौर परफाॅर्मेंस के आधार पर साइट सेलेक्शन होगा.
अनिमेष ने आइआइआइटी, हैदराबाद से दिसंबर में पढ़ाई पूरी की. कंपनी की ओर से आयोजित जॉब प्लेसमेंट फेयर में उसकी रुचि व ग्रेड के हिसाब से चयनित किया गया है. अनिमेष को ऑफर लेटर भी मिल चुका है. कुछ दिनों पहले ही अनिमेष देवघर अपनी मां के पास पहुंचा है. दो जुलाई को वह बेंगलुरु के लिए रवाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










