42 क्विंटल अवैध कोयला जब्त, पांच गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2018 4:42 AM

विज्ञापन

पालोजोरी : पालोजोरी पुलिस ने छापेमारी कर मोहलीडीह गांव में रहमान अंसारी के घर से 25 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया़ इस संबंध में एएसआइ निर्भय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ इसमें एएसआइ ने जिक्र किया है कि 15 मई की सुबह वह रात्रि गश्ती कर वापस लौट रहे थे़ […]

विज्ञापन
पालोजोरी : पालोजोरी पुलिस ने छापेमारी कर मोहलीडीह गांव में रहमान अंसारी के घर से 25 क्विंटल अवैध कोयला जब्त किया़ इस संबंध में एएसआइ निर्भय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़
इसमें एएसआइ ने जिक्र किया है कि 15 मई की सुबह वह रात्रि गश्ती कर वापस लौट रहे थे़ इसी क्रम में किसी ने सूचना दी कि मोहलीडीह गांव में रहमान अंसारी के घर के आंगन में अवैध कौयला डंप किया हुआ है़
इसके बाद सात बजे सुबह जब उसके घर पहुंचे तो वहां आंगन में कोयला रखा हुआ पाया़ पुलिस को देखते ही घर के उत्तर की ओर से घर मालिक व अन्य सदस्य तेजी से भागने लगे़ स्थानीय चौकीदार व ग्रामीणों से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि रहमान अंसारी का घर है़
इसके बाद कोयले से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने के लिए कहलवाया गया तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया़ इसके बाद दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कोयला को जब्त किया गया़ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola