पुराना सदर अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग से मुक्त कराने का भेजा प्रस्ताव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2018 4:34 AM
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा है प्रस्ताव सावन में ठहराव के लिए भवन का होगा उपयोग बाबा मंदिर की आय बढ़ाने के लिए बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स देवघर : पुराना सदर अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है. यह जानकारी अपर समाहर्ता सह बाबा मंदिर […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सरकार को भेजा है प्रस्ताव
सावन में ठहराव के लिए भवन का होगा उपयोग
बाबा मंदिर की आय बढ़ाने के लिए बनेगा मार्केट कॉम्प्लेक्स
देवघर : पुराना सदर अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग से मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन ने सरकार को प्रस्ताव भेजा है. यह जानकारी अपर समाहर्ता सह बाबा मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने दी. उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल कुष्ठाश्रम रोड में शिफ्ट हो जाने के बाद यहां रात में असामाजिक तत्वों के जमावड़े की सूचना मिल रही है. सरकार को भेजे गये प्रस्ताव में कहा गया है कि मेले के दौरान ड्यूटी में आये कर्मचारियों को ठहराने के लिए इस भवन का उपयोग किया जायेगा. बिल्डिंग को मुक्त कराने के बाद इसमें बाबा मंदिर की आय बढ़ाने के लिए काम होगा. इसमें दुकान, मार्केट कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ ठहराव स्थल के लिए होटल व लॉज का भी निर्माण कराया जायेगा. सरकार के स्तर से मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी. साथ की पूरे निर्माण कार्य में पार्किंग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसका डीपीआर बनवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










