देवघर : बाबा मंदिर में टेंट के नीचे होगा अनुष्ठान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2018 5:32 AM

विज्ञापन

देवघर : भीषण गर्मी में बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है. लगातार विशेष तिथि होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु मुंडन व उपनयन संस्कार कराने पहुंच रहे हैं. उन्हें कड़ी धूम में खुले आसमान के नीचे अनुष्ठान करना पड़ रहा है. भक्तों की इस परेशानी की खबर प्रभात खबर […]

विज्ञापन
देवघर : भीषण गर्मी में बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो रही है. लगातार विशेष तिथि होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु मुंडन व उपनयन संस्कार कराने पहुंच रहे हैं. उन्हें कड़ी धूम में खुले आसमान के नीचे अनुष्ठान करना पड़ रहा है.
भक्तों की इस परेशानी की खबर प्रभात खबर में छापने के बाद बाबा मंदिर प्रबंधन सजग हुआ है. इसको लेकर मंदिर प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने मंदिर में सहायक प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अधिक से अधिक ध्यान रखने की बात कही. साथ ही धूप से बचने के लिए बाबा मंदिर कार्यालय परिसर व लक्ष्मी नारायण मंदिर के बगल में बड़े परिसर में टेंट लगाने का निर्देश दिया. टेंट दो दिन के अंदर लगा लिया जायेगा. साथ ही जरूरत पड़ने पर मंदिर परिसर के अन्य जगहों को चिह्नित कर टेंट लगाया जायेगा.
यह जानकारी सहायक प्रभारी दीपक मालवीय ने दी. इसके अलावा प्रभारी श्री दुबे ने मंदिरों के रंग फीके पड़ने की बात कहते हुए इसे रंगरोगन कराने व मंदिर के चारों ओर दीवार में भगवान की मूर्ति के पेंटिंग वाले टाइल्स को लगाने का निर्देश दिये. इस तरह के टाइल्स होने से गंदगी नहीं फैलायी जायेगी. साथ ही पूरे परिसर में सफाई व पानी व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक प्रभारी सुनील तिवारी, आनंद तिवारी, सत्येंद्र चौधरी आदि मौजूद थे.
इपीएफ को लेकर मंदिर प्रभारी से मिले कर्मचारी
देवघर. बाबा मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रभारी अंजनी कुमार दुबे ने पिछले महीने कहा था कि कर्मचारियों का सालों से बंद इपीएफ चालू करा दिया जायेगा. इसके लिए प्रभारी ने अपने स्तर से कागजी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी थी. इसके एक माह बाद भी कर्मचारियों को इसका लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है. इसे लेकर कर्मचारी प्रभारी से मिले. प्रभारी ने कहा की इपीएफ का बकाया अधिक है. इसे चालू कराने के लिए मंदिर को करीब सवा करोड़ जमा कराने होंगे. आप लोग धैर्य रखें. इस संबंध में डीसी सह प्रशासक से बात कर चालू कराने के लिए बात रखने जा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola