लड़के ने पूछा आपत्तिजनक सवाल लड़की ने शादी से किया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 3:30 AM

विज्ञापन

देवघर : लड़की व लड़के वाले एक साल से शादी की तैयारी में जुटे थे. शादी के लिए 18 अप्रैल का दिन तय था. शादी का दिन नजदीक आते-आते दोनों पक्ष ने तैयारी भी पूरी कर ली थी. उधर, लड़का-लड़की आपस में भी शादी की तैयारियों को लेकर अक्सर बात करते थे. परिवार के साथ […]

विज्ञापन
देवघर : लड़की व लड़के वाले एक साल से शादी की तैयारी में जुटे थे. शादी के लिए 18 अप्रैल का दिन तय था. शादी का दिन नजदीक आते-आते दोनों पक्ष ने तैयारी भी पूरी कर ली थी. उधर, लड़का-लड़की आपस में भी शादी की तैयारियों को लेकर अक्सर बात करते थे. परिवार के साथ दोनों काफी खुश थे. लेकिन, एक दिन ऐसा आया जब लड़के की एक बात ने लड़की के मान-सम्मान को ठेस पहुंचा दिया. बस फिर क्या था अपने स्वाभिमान की खातिर युवती ने चंद सेकेंड में ही शादी से इन्कार कर दिया.
लड़की देवघर थाना क्षेत्र की रहनेवाली है और लड़का मधुपुर क्षेत्र का निवासी है. लड़की के साथ उसके पिता महिला थाना पहुंचे व थाना प्रभारी से शिकायत करते हुए लड़के वालों को दिये गये दो लाख नकद व उपहार वापस कराने की मांग करने लगे. इस पर महिला थाने में कोषांग सदस्यों की मौजूदगी में लड़की व लड़के पक्ष वालों को बुलाकर मामले की जानकारी ली गयी.
लड़की ने कोषांग सदस्यों के सामने कहा कि उससे लड़के ने एक आपत्ति जनक बात पूछी. इसके बाद उसने शादी करने से इन्कार कर दिया. अचानक लड़की के शादी से इन्कार करने पर पिता लड़के के घर गये. वहां लड़के के पिता व परिजनों ने 19 अप्रैल का समय उपहार आदि वापस करने के लिये दिया था. उस दिन लड़की के पिता लड़के वाले के घर गये तो वे मुकर गये.
इसके बाद महिला कोषांग व थाना के हस्तक्षेप करने पर लड़के वालों ने 1.80 लाख रुपये, बरतन, कपड़ा, जूता आदि वापस किया. लड़के वालों ने खान-पान खर्च कहकर 15 हजार रुपये की कटौती की. एक साल से लड़की वाले द्वारा दिया ग्लैमर बाइक लड़के वाले उपयोग कर रहे थे. उसके बदले में नयी ग्लैमर बाइक वापस करने के लिये दो माह का समय दिया गया. नकदी रुपये व उपहार महिला थाने में रविवार को लड़की के पिता को रिसीव करा दिया गया तो वे एफआइआर दर्ज कराने से पीछे हट गये.
लिव इन रिलेशन में रहने के बाद धोखा देने की शिकायत
देवघर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक युवती रविवार को देवघर नगर थाना पहुंची. उन्होंने यहां के एक युवक पर लिव इन रिलेशन में रहने तथा बाद में धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसका मोबाइल नंबर पुलिस को दिया. उक्त मोबाइल नंबर के लोकेशन पर नगर पुलिस लड़के के घर में पहुंची. इसके बाद लड़के के पिता को थाना बुलाकर पूछताछ की और पूरे मामले से अवगत कराया.
लड़की का कहना था कि शादी का झांसा देकर युवक उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहा. इसी बीच वह बिलासपुर से घर आ गया, तो 27 अप्रैल को उसकी शादी तय हो गयी. इसकी जानकारी पाकर लड़की घर से देवघर के लिए अकेली चल दी. लड़की ने लड़के से मुलाकात कर कुछ बातें पूछने की बात कही. लड़का घर में नहीं मिला, वह सोमवार को आयेगा.
फिलहाल लड़की को महिला थाने में रखा गया है. पुलिस ने फिलहाल लड़के की शादी की तिथि आगे करने को कह दिया. इसी बीच बिलासपुर से लड़की के परिजन भी देवघर पहुंचे. लड़की के गायब होने की शिकायत परिजनों ने वहां थाने में दी है. पूरे मामले की जानकारी के बाद पुलिस पड़ताल कर रही है. अब लड़के से मुलाकात के बाद लड़की जो कदम उठायेगी, पुलिस उस पर अग्रेतर कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola