पुलिस सुरक्षा में बोढ़नियां पुल का काम शुरू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Apr 2018 3:26 AM
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थानांतर्गत खोरीपानन पंचायत के बोढ़नियां गांव स्थित डढ़वा नदी पर बन रहे पुल निर्माण का कार्य पुलिस सुरक्षा में फिर से शुरू कराया गया. पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की वहां ड्यूटी लगायी गयी है. जमशेदपुर की केके बिल्डर्स ने पुल निर्माण कार्य पांच साल पहले शुरू किया था. पांच […]
विज्ञापन
देवघर : जसीडीह थानांतर्गत खोरीपानन पंचायत के बोढ़नियां गांव स्थित डढ़वा नदी पर बन रहे पुल निर्माण का कार्य पुलिस सुरक्षा में फिर से शुरू कराया गया. पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवानों की वहां ड्यूटी लगायी गयी है. जमशेदपुर की केके बिल्डर्स ने पुल निर्माण कार्य पांच साल पहले शुरू किया था.
पांच पीलर को बनाकर ढ़लाई तक ले गया था. इस क्रम में 22 दिसंबर 2013 की देर रात में 25 से 30 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पुल निर्माण स्थल से सात मजदूरों व कर्मियों का अपहरण कर लिया था. बाद में सभी को पुलिस ने मुक्त कराया था. घटना के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य को बंद कर सारा सामान उठाकर ले गया था. 10 दिन पूर्व ठेकेदार ने पुन: निर्माण कार्य चालू कराया तो टेटू हेम्ब्रम अपने ग्रुप के 20 से 25 साथियों के साथ हमला किया. कर्मियों के साथ मारपीट कर नकदी व मोबाइल ले लिया.
कंपनी के कर्मी से वरीय अधिकारी का नंबर लेकर रंगदारी की मांग करते हुए काम बंद करा दिया. इस संबंध में जसीडीह थाने में एफआइआर दर्ज कर सुरक्षा भी मांगी गयी थी. इसके बाद ही वहां जैप की आधी कंपनी को पुल पर तैनात कर काम शुरू कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










