सारठ के करीब एक सौ डीएवी स्कूल चितरा के छात्र बस का इंतजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2018 4:25 AM
सारठ : शुक्रवार को सारठ के करीब एक सौ डीएवी स्कूल चितरा के छात्र बस का इंतजार करते रह गये, लेकिन बस नहीं आयी. बस बरात चली गयी. बस नहीं होने के कारण शुक्रवार को सारठ क्षेत्र के करीब सौ छात्र-छात्राएं डीएवी स्कूल चितरा नहीं पहुंच पाये. कई छात्रों ने कहा कि बसें काफी पुरानी […]
सारठ : शुक्रवार को सारठ के करीब एक सौ डीएवी स्कूल चितरा के छात्र बस का इंतजार करते रह गये, लेकिन बस नहीं आयी. बस बरात चली गयी. बस नहीं होने के कारण शुक्रवार को सारठ क्षेत्र के करीब सौ छात्र-छात्राएं डीएवी स्कूल चितरा नहीं पहुंच पाये. कई छात्रों ने कहा कि बसें काफी पुरानी व जर्जर हो चुकी हैं. आये दिन कुछ न कुछ खराबी होती रहती हैं.
करीब आधे छात्रों को बस में सीट भी नहीं मिलती है. कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय अभिभावकों ने चितरा कोलियरी प्रबंधन व कृषि मंत्री रणधीर सिंह से गुहार लगायी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. शुक्रवार को बस बरात में रही और बच्चों की पढ़ाई छूट गयी. इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य ने जहां एक ओर प्रबंधन पर ठीकरा फोड़ते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया वहीं दूसरी ओर प्रबंधन ने कहा कि बस मधुपुर चुनाव में गयी थी. हालांकि मधुपुर नगर पर्षद चुनाव 16 अप्रैल को ही खत्म हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










