खोलें एफएम रेडियो चैनल सरकार ने निकाला टेंडर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2018 5:59 AM
विज्ञापन
देवघर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश के 236 शहरों एफएम रेडियो चैनल खोलने को मंजूरी दी है. इसमें राज्य के देवघर समेत धनबाद, गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग में 16 एफएम रेडियो चैनल खोले जायेंगे. सरकार रेडियो को बढ़ावा देने के लिए सीधे तौर पर एफएम रेडियो चैनल का ऑक्शन करने जा रही […]
विज्ञापन
देवघर : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने देश के 236 शहरों एफएम रेडियो चैनल खोलने को मंजूरी दी है. इसमें राज्य के देवघर समेत धनबाद, गिरिडीह, बोकारो व हजारीबाग में 16 एफएम रेडियो चैनल खोले जायेंगे. सरकार रेडियो को बढ़ावा देने के लिए सीधे तौर पर एफएम रेडियो चैनल का ऑक्शन करने जा रही है.
ऑक्शन में प्राइवेट सेक्टर को शामिल किया जायेगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निर्देश पर राज्य सरकार के उद्योग विभाग ने एफएम रेडियो चैनल खोलने का टेंडर निकाला है. उद्योग विभाग ने टेंडर के लिए अपना ई-मेल व फोन पर विज्ञापन में जारी किया है. यह विज्ञापन उद्योग निदेशालय के स्तर से जारी हुआ है. प्राइवेट सेक्टर के लोग एफएम रेडियो चैनल खोल कर इस उद्योग से जुड़ सकते हैं.
मंत्रालय के अनुसार रेडियो के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सरकार ने प्राइवेट सेक्टर को इस ऑक्शन में शामिल करने का निर्णय लिया है, एफएम रेडियो चैनल खुलने से श्रोताओं की संख्या बढ़ेगी तथा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










