28 अप्रैल से ट्रेन से बाबाधाम टू तारापीठ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2018 5:55 AM

विज्ञापन

देवघर : देवघर से तारापीठ जाना अब काफी आसान हो जायेगा. घूमने व पूजा-पाठ के उद्देश्य से तारापीठ जाने के लिए देवघर के लोगों को सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था. जसीडीह से रामपुरहाट वाया दुमका के लिए नयी ट्रेन सेवा 28 अप्रैल से शुरू होगी. जसीडीह में सांसद डॉ निशिकांत दुबे फ्लैग ऑफ […]

विज्ञापन
देवघर : देवघर से तारापीठ जाना अब काफी आसान हो जायेगा. घूमने व पूजा-पाठ के उद्देश्य से तारापीठ जाने के लिए देवघर के लोगों को सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था. जसीडीह से रामपुरहाट वाया दुमका के लिए नयी ट्रेन सेवा 28 अप्रैल से शुरू होगी. जसीडीह में सांसद डॉ निशिकांत दुबे फ्लैग ऑफ कार्यक्रम कर क्षेत्र के लोगों को नयी ट्रेन समर्पित करेंगे.
अगरतला के लिए ट्रेन अभी तय नहीं :
देवघर से अगरतला के लिए ट्रेन अभी तय नहीं हुआ है, पर सांसद ने बताया कि देवघर से अगरतला वाया बांका ट्रेन सेवा जल्द ही शुरू की जायेगी. यह ट्रेन देवघर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 6.45 बजे एवं अगरतल्ला से प्रत्येक बुधवार को शाम 6.45 बजे खुलेगी. भागलपुर से हावड़ा वाया हंसडीहा दुमका एवं सुल्तानगंज से देवघर नयी ट्रेन सेवा भी श्रावणी मेला से पहले शुरू होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola