ये कैसी इंजीनियरिंग! बिजली पोल व चापानल पर बना दी सड़क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2018 4:50 AM
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित भीखना पंचायत के दोनिहारी गांव में 2.46 लाख की सड़क बगैर कोई प्लान के बनायी जा रही है. बीच सड़क पर बिजली का खंभा व चापानल है, लेकिन इसे हटाये बगैर सड़क आनन-फानन में बनायी जा रही है. सड़क बनाने के लिए ईंट की सोलिंग कर दी गयी है, अब […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर प्रखंड स्थित भीखना पंचायत के दोनिहारी गांव में 2.46 लाख की सड़क बगैर कोई प्लान के बनायी जा रही है. बीच सड़क पर बिजली का खंभा व चापानल है, लेकिन इसे हटाये बगैर सड़क आनन-फानन में बनायी जा रही है. सड़क बनाने के लिए ईंट की सोलिंग कर दी गयी है, अब केवल ढलाई का कार्य होना है. अगर इस सोलिंग में ही ढलाई कर दी गयी, तो गांव में कोई चार पहिया वाहन नहीं घुस पायेगा. अग्निशमन गाड़ी व बोरिंग की गाड़ी तो बिल्कुल नहीं जा सकेगी.
2.46 लाख की लागत से बन रही सड़क : 14वें वित्त आयोग की राशि से दोनिहारी गांव में 2.46 लाख की लागत से 260 फीट लंबी व आठ फीट चौड़ी सड़क बनायी जा रही है. आश्चर्य की बात है कि ईंट सोलिंग के लिए जेइ ने बगैर स्थल जांच किये 49 हजार का बिल भी बना दिया. मुखिया व पंचायत सचिव के माध्यम से इस योजना में 49 हजार रुपये की निकासी भी हो गयी है. ग्रामीण शिव भगवान राउत व श्यामबाबू दुबे भीखना पंचायत के मुखिया से इसमें सुधार करने का भी आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










